हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2922 नव॰

PM मोदी ने बेल्लारी में केरल स्टोरी फिल्म की चर्चा, बोले- बम-बारूद के बगैर ये समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश

modi
WhatsApp ↗
देशभर में ‘द केरल स्टोरी’ की चर्चा है और ये फिल्म आज यानी शुक्रवार को रिलीज भी हो गई. कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी ने बेल्लारी में हुई रैली में भाषण की शुरुआत जय बजरंग बली के जयकारे के साथ की. बेल्लारी में पीएम मोदी ने करीब 47 मिनट का भाषण दिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरे जय बजरंग बली बोलने से भी आपत्ति है. फिल्म केरल स्टोरी पर पीएम ने की चर्चा इस संबोधन में पीएम मोदी ने इस वक्त की चर्चित फिल्म 'केरल स्टोरी' पर भी बात की. पीएम ने कहा- केरल देश का इतना खूबसूरत राज्य है. ऐसे में वहां चोरी-छिपे किस तरह की आतंकी साजिश रची जा रही थी. उसे पूरी दुनिया देख रही है. इसके बाद उनकी दूसरी रैली शाम को तुमकुरु में होगी. पिछले करीब एक हफ्ते में मोदी का यह तीसरा कर्नाटक दौरा है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के झूठे वादों को लेकर बात की. उन्होंने कहा- चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है. कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं, ये तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है. वोट बैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है. पीएम मोदी ने सूडान की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए कहा, अभी सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति है, कहीं से गोली चलती थी कहीं से भी बम फूटता था। घर से बाहर निकलना मुश्किल था। हमारे हजारों भारतीय भाई-बहन सूडान में फंस गए थे और उसमें हमारे कर्नाटक के भी सैकड़ों भाई-बहन थे। हमने उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया है. पीएम ने देश में इस वक्त की सबसे चर्चित फिल्म केरला स्टोरी पर भी बात की। उन्होंने कहा - कहते हैं, केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है। देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है.   कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले दुर्गपुर, विजयनगर और सिंधनौर में जनसभा को संबोधित किया था। पीएम ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनके ऊपर की जा रही अभद्र टिप्पणी को याद करते हुए कहा था- ये लोग गाली की सेंचुरी लगाने की राह पर हैं.
← पिछली खबरNagar Nigam Chunav, सकुशल संपन्न हुआ मतदात, वाराणसी में 40.42 प्रतिशत, गंगापुर में 78.54 फीसदी पड़े वोटअगली खबर →E-Rickshaw वाले बेलगाम, शहर में लग रहा भीषण जाम
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।