हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1522 नव॰

Power Corporation, Salary न मिलने से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

power corporation employee
WhatsApp ↗
Power corporation Varanasi के सिगरा स्थित नागरिक विद्युत वितरण मंडल शाखा में विद्युत मजदूर पंचायत द्वारा सैलरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि सैलरी नियमित नहीं मिल रही है। जिसको लेकर वह इस धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।   इस बारे में बात करते हुए जिला मंत्री विद्युत मजदूर पंचायत राघवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर और संविदा कर्मियों द्वारा सैलरी न मिलने से क्षुब्ध होकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के माध्यम से हम लोग अधिकारियों को आगाह करना चाहते हैं की हम लोगों का बकाया धन राशि नहीं मिलता है तो, हम लोग आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में कंप्यूटर ऑपरेटर, संविदा कर्मी या कोई भी कर्मचारी का वेतन नियमित नहीं मिलता है तो उसके लिए भी हम लोग आगे आंदोलन करेंगे। इस बारे में आगे कहा कि वेतन रोकने के लिए अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता प्रबंधक निदेशक इसके लिए जिम्मेदार हैं ।
← पिछली खबरCrime News पायल के लिए किराएदार ने काट डाले मालकिन के पैर, फिर....अगली खबर →BMW में QR-based Scaning का अगले साल से मिलेगा मजा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।