हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4322 नव॰

पुतिन-जिनपिंग की दोस्ती ने उड़ाई बाइडन की नींद! यूक्रेन के खिलाफ रूस को विनाशकारी हथियार दे सकता है चीन

putin
WhatsApp ↗
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि चीन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हथियार और गोला-बारूद देने पर विचार कर रहा है। ब्लिंकन ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि चीन कंपनियां पहले ही रूस को 'गैर-घातक समर्थन' मुहैया कर रहा है। नई जानकारी संकेत दे रही है कि बीजिंग मॉस्को को 'घातक मदद' भी दे सकता है। ब्लिंकन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस 'मदद' का मतलब चीन के लिए 'गंभीर परिणाम' होगा। हालांकि चीन ने इन खबरों का खंडन किया है कि 'मॉस्को ने सैन्य उपकरणों की मांग की है'। एंटनी ब्लिंकन ने चीन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का 'घातक समर्थन' जारी रखने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि इसके अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर 'गंभीर परिणाम' होंगे। उन्होंने चीन की ओर से कथित तौर पर अमेरिका में भेजे गए जासूसी गुब्बारों की घटना की भी निंदा की और कहा कि 'यह फिर कभी नहीं होनी चाहिए।' अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ब्लिंकन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठतम विदेश नीति अधिकारी वांग यी के साथ म्यूनिख में शनिवार को करीब एक घंटे तक बातचीत हुई थी। मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वहां गए थे। Snakes की ऐसी VIDEO देखकर रूक सकती हैं धड़कनें, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं हैं ऐसे विजुअल करीब दो हफ्ते पहले चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिकी सीमा में मार गिराए जाने के बाद पहली बार दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों की आमने-सामने की मुलाकात हुई। ब्लिंकन ने 'सीबीएस न्यूज' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने उन्हें स्पष्ट कर दिया कि चीन की ओर से अमेरिका के क्षेत्र में जासूसी गुब्बारा भेजना हमारी संप्रभुता,अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और यह दोबारा नहीं होना चाहिए।'
← पिछली खबर'शिवसेना का दफ्तर अब हमारा है', चुनाव आयोग में जीत के बाद शिंदे गुट के विधायकों ने की सौंपने की मांगअगली खबर →Bomb threat in Flight, फ्लाइट में बम होने की सूचना, Lucknow Airport पर इमरजेंसी लैंडिंग
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।