भारत
Tawang India China Faceoff पर बोले CM केजरीवाल- चीनी सामान का बहिष्कार करें, BJP से सवाल- व्यापार बढ़ाने पर क्यों मजबूर हैं
Tawang India China Faceoff का मुद्दा अभी तक शांत नहीं हुआ है। सीमा पर हालात क्या हैं, इसके लिए सुरक्षाबल मुस्तैद हैं, लेकिन सीमा के भीतर भारत और चीन के बीच होने वाली लेन-देन पर सियासी बयानबाजी हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया है कि भाजपा और केंद्र सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि पिछले कई साल में चीन के साथ व्यापार बढ़ा है।
चीन की आक्रामकता का मुकाबला और पड़ोसी देश को सबक सिखाने का जिक्र करते हुए CM केजरीवाल ने आम लोगों से चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सवाल किया, BJP और केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि 95 बिलियन डॉलर का व्यापार क्यों हो रहा है। उन्होंने निवेशकों के देश छोड़ने और सरकार की तरफ से सहयोग न होने के आरोप भी लगाए।
उन्होंने कहा कि कई वर्षों के आंकड़ों से पता लगता है कि भारत में चीनी कंपनियों का व्यापार बढ़ा है। सरकार को साफ करना चाहिए कि चीन के साथ बिजनेस करना मजबूरी क्यों है ? केजरीवाल ने कहा, चप्पल, खिलौने और ऐसी तमाम चीजों का निर्माण भारत में किया जा सकता है, सस्ते के नाम पर ऐसी चीजें खरीदना बंद होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारत में ही बने अच्छे उत्पादों के लिए देश की जनता प्रीमियम कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है।Indians को भगा रहे हो और China वालों को गले लगाते हो! China से आने वाला 90% माल भारत में बन सकता है। उद्योगपति देश छोड़कर जा रहे हैं, पिछले 5–7 साल में 12.5 Lakh लोग देश छोड़कर गए। उद्योगपतियों के पीछे CBI-ED छोड़कर, चोर-उचक्कों को पार्टी में लेते हैं। —CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/IbAcQ6chGN
— AAP (@AamAadmiParty) December 18, 2022
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06