LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
01:2728 अग॰

menopause से जुड़ी होती हैं ये 4 वजाइनल प्रॉब्लम, सेक्स के दौरान होता है

vegina
जब महिलाओं के मासिक धर्म या पीरियड्स पूरी तरह से बंद हो जाते हैं तो उस अवस्था को menopause यानी मेनोपॉज कहते हैं। हालांकि, यह एक नेचुरल प्रोसेस है लेकिन पीरियड्स बंद होने के बाद महिलाओं को डिस्‍टर्ब कर सकता है। मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं को एस्ट्रोजन के लेवल में गिरावट और वजाइना के खुलने में शारीरिक परिवर्तन का अनुभव होता है, जो सूखापन और मूत्र पथ के संक्रमण जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। इस दौरान आपको वजाइनल संबंधी परेशानी भी हो सकती है। यहां जानिए मेनोपॉज से जुड़ी वजाइनल प्रॉब्लम- 1) पेशाब करते समय जलन-अगर आप मेनोपॉज की उम्र पर हैं और उस दौरान पेशाब करने से आपके वजाइनल एरिया पर जलन हो सकती है। यह सामान्य प्रकार की जलन नहीं होती जो आमतौर पर डिहाइड्रेशन के कारण होती है। मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल गिर जाता है जिससे यह समस्या हो जाती है। अगर दर्द असहनीय हो तो डॉक्टर से सलाह लें। 2) सेक्स के दौरान दर्द- यह कई कारणों से हो सकता है। योनि का सूखापन, पेल्विक क्षेत्र के आसपास जकड़न और संक्रमण, ये सभी आमतौर पर मेनोपॉज के दौरान देखे जाते हैं और इनमें से कोई भी दर्दनाक सेक्स का कारण हो सकता है। इसलिए अगर आप सामान्य से थोड़ा ज्यादा दर्द महसूस करते हैं, तो तुरंत अपनी डॉक्टर से सलाह लें। Health Tips: पेट में दर्द है कब्ज जैसे रोगों की जड़, रसोई में मौजूद ये 5 चीजें आपके आंत के लिए हैं वरदान 3) वजाइना का सूखापन- यह एक ऐसी स्थिति है जब आपकी योनि अपनी नेचुरल लुब्रिकेशन खो देती है। यह कम उम्र में भी होता है लेकिन यह आमतौर पर मेनोपॉज के करीब आने वाली महिलाओं में भी देखा जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस दौरान आपकी योनि डिहाइड्रेट हो जाती है। 4) वैजिनाइटिस- यह शरीर में एस्ट्रोजन के असंतुलन के कारण भी होता है। इसमें वजाइना की दीवारें पतली, सूखी और सूज जाती हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि यह आपकी योनि को अलग संक्रमणों से ग्रस्त करता है।
← पिछली खबरGutkha खाने से मना करने पर भड़का युवक, डॉक्टर को पीटा; वीडियो वायरलअगली खबर →Mawa Gujiya Recipe: इस दिवाली घर आए मेहमानों को खिलाएं मावा गुजिया, बेहद आसान है ये टेस्टी Recipe
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।