हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:3922 नव॰

UP Transport Minister Panic Button पर सक्रिय, सरकारी बसों में होंगे बड़े बदलाव

UP Transport Minister
WhatsApp ↗
UP Transport Minister ने कहा है कि परिवहन निगम के सभी बसों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैनिक बटन लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा, बस में सवार कोई भी यात्री किसी भी आपातकालीन आवश्यकता  में पैनिक बटन का प्रयोग कर सकता है।

ड्राइवर के कंडक्ट की जानकारी मिलेगी

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पैनिक बटन का प्रयोग करते ही उसके सबसे पास के पुलिस स्टेशन को सूचना मिल जाएगी और पुलिस की सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगर चालक  अनियंत्रित होकर बस चलाएगा तो उसकी भी सूचना कंट्रोल रूम को मिल जाएगी और तुरंत चालक को कंट्रोल रूम से सचेत किया जा सकता है।

बस का रूट बदलने पर कंट्रोल रूम में अलर्ट

उन्होंने बताया कि यदि बस अपने निर्धारित मार्ग से अलग सड़क पर जाती है तो उसकी सूचना भी कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। बस स्टेशन पर यात्रियों को बस के बारे में यह सूचना भी मिल जायेगी कि कौन सी बस कितनी देर में बस स्टेशन पर पहुंचने वाली है।

पैनिक बटन के लिए निविदा आमंत्रित

इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार निगम की सभी बसों में पैनिक बटन लगाए जाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। अब आगे की कार्रवाई भी जल्द की जाएगी।
← पिछली खबरUP Energy Department में दलित अभियंताओं का उत्पीड़न, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलेगा पावर ऑफिसर्स एसोसिएशनअगली खबर →Dengue case in Varanasi, Congress ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव, देखें वीडियो
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।