हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4522 नव॰

Varanasi, खंडहर में मिला लापता बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

vlcsnap-error269
WhatsApp ↗
Varanasi, कैंट थाना क्षेत्र के छावनी स्थित पहलूका पुरा गांव में बुधवार से लापता 11 वर्षीया बच्ची की लाश गुरुवार को खंडहर में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची वहीं पास की रहने वाली बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन समेत अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, एसीपी कैंट ममता रानी, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड के साथ पहुंची। बच्ची की लाश मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बच्ची कक्षा छह की छात्रा थी। वह बुधवार की सुबह 11 बजे बच्ची घर से मोबाइल रिचार्ज कराने दुकान पर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। बच्ची के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शाम तक उसका पता नहीं चला तो, पिता और परिवारवालों की परेशानी बढ़ गई। वरूणा नदी के किनारे से लगायत कई जगहों पर उसकी तलाश हुई लेकिन पता नही चला। गुरुवार की सुबह खंडहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। मौके पर महिलाओं की भीड़ जुट गई। पार्वती कन्नौजिया, सीमा चौरसिया ने बताया कि बच्ची के परिवारवालों से किसी का कोई विवाद नही था। इसके बावजूद बच्ची की हत्या समझ से परे हैं। samanyu college add
← पिछली खबरVaranasi में रावण दौड़ेगा, जागो रे मुहिम के जरिए लोगों के बीच जागरूकताअगली खबर →Assembly Election Results 2023: मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में कौन बनाएगा सरकार? जानिए चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।