हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1822 नव॰

Varanasi, दारोगा की करतूत शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण

varansi
WhatsApp ↗
Varanasi, वाराणसी में एक दरोगा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का एक युवती ने आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले दरोगा खुद शादी की बात करता रहा, लेकिन बाद में पलट गया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा। धमकियों से आजिज पीड़िता ने डीएम के नाम आइजीआरएस पोर्टल से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी अनुसार लक्सा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सिगरा नगर निगम चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह पर शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि आरोपी की ओर से लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता का कहना है कि दिसम्बर 2019 में उसकी मुलाकात दारोगा प्रकाश सिंह से हुई। धीरे-धीरे मुलाकात दोस्ती में बदल गई। इसी दौरान दारोगा ने युवती से विवाह करने का वादा करके कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारिरिक सम्बंध भी बनाये। दो साल बाद 2022 में जब युवती ने दारोगा से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। Udyami Swamlamban Yojana से बेरोजगारों को मिलेगा सुनहरा मौका पीड़िता ने आला अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि दारोगा प्रकाश सिंह ने एक बार उसके घर पर आकर फायरिंग करते हुए उसकी मां के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि बीते 20 जून 2023 को भी दारोगा प्रकाश सिंह ने मोबाइल कॉल पर धमकी दी। जिससे पीड़िता का परिवार डरा सहमा हुआ है। वहीं, पीड़िता की एप्लिकेशन पर आला अधिकारियों ने लक्सा थाना प्रभारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
← पिछली खबरUdyami Swamlamban Yojana से बेरोजगारों को मिलेगा सुनहरा मौकाअगली खबर →Crime, दूसरी शादी के लिए पिता ने बेटियों को उतारा मौत के घाट
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।