LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
बुधवार, 23 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
06:3923 सित॰

बवाल के बाद Adipurush में होंगे बदलाव? ओम राउत ने जवाब से जीता दिल, रावण की मूंछ पर भी बोले

adi purush
ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का अनाउंसमेंट के बाद जबरदस्त हाइप था। मूवी का टीजर रिलीज होने के बाद इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म का कई लोग विरोध भी कर रहे हैं। फिल्म के वीएफक्स को नेगेटिव फीडबैक मिला है वहीं रावण के रोल में सैफ अली खान के लुक को भी नापसंद किया जा रहा है। डायरेक्टर ओम राउत ने बीते दिनों कहा था कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया से दुखी हैं। अब उन्होंने एक और इंटरव्यू में कहा है कि रामानंद सागर की रामायण में भी कई एक्सपेरिमेंट्स हुए थे। उन्होंने रावण के लुक पर भी बात की। ओम राउत आदिपुरुष से जुड़ी कई नेगेटिव बातें सुन रहे हैं। उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा, मैं भगवान राम को बहुत मानता हूं। फिल्म में मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। हमने इतिहास से कोई छेड़छाड़ नहीं की। मैं इस इतिहास को अपनी प्राउड हिस्ट्री मानता हूं। 'आस्था' में ओम पुरी और Rekha इंटीमेट सीन करते वक्त हो गए थे बेकाबू? कुर्सी टूटने के थे चर्चे जब मैंने रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर देखी तो इसका मुझ पर काफी असर हुआ। ओम राउत ने कहा कि रामायण के उस वर्जन में भी मॉडर्न टेक्नॉलजी थी, जिससे दर्शक इम्प्रेस हुए। ओम बोले, एक तीर चलता था उससे 10 तीर निकलते थे, फिर इससे 100 तीर निकलते थे। हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। हमें इस बारे में नहीं पता था। उस वक्त ये बहुत पॉप्युलर था।
← पिछली खबरMohammad Rizwan का टूटा सब्र का बांध, आलोचकों से बोले- हम किसी को जवाब देने नहीं आएअगली खबर →Pakistan न जाएं, आतंकवादी हमला कर सकते हैं, अमेरिका ने अपने नागरिकों को जारी की एजवाइजरी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।