हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4322 नव॰

रामनगर पीएसी में 28वीं अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2024-03-18 at 1.55.14 PM
WhatsApp ↗
रामनगर पीएसी खेल मैदान में पीएसी पूर्वी जोन की 28वीं अंतर वाहिनी वॉलीबॉल/ हैंडबॉल/ बास्केटबॉल/ योगा /टेबल टेनिस एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता -2024 का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक सेनानायक राजेश कुमार ने किया। खेल प्रतियोगिता की संपूर्ण तैयारी एवं उत्कृष्ट व्यवस्था आईपीएस डॉ अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में पूर्व में संपन्न कराई गई थी। मुख्य अतिथि सहायक सेनानायक राजेश कुमार के आगमन पर कैलाशनाथ यादव -शिविरपाल के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सर्वप्रथम समस्त टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात समस्त टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर महोदय का अभिवादन किया। इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने संबोधन में पूरी प्रतियोगिता को संपन्न कराने में लगे समस्त कर्मियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई व उत्साहवर्धन किया गया। ग्राउंड तैयार करने में लगे कर्मियों की उनके कार्य को देखकर जमकर तारीफ की गई। शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू प्रदेश की विभिन्न बटालियन से विभिन्न खेल प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग कर रही टीमों को महोदय द्वारा शुभकामनाएं दी। वॉलीबॉल ग्राउंड पर पहुंचकर सहायक सेनानायक ने समस्त खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया व प्रतियोगिता के प्रथम मैच का उद्घाटन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सर्वप्रथम मैच 4th वाहिनी प्रयागराज एवं 12वीं फतेहपुर के बीच संपन्न हुआ जिसमें 4th प्रयागराज की टीम विजयी रही। बास्केटबॉल 42BN नैनी,प्रयागराज व 48BN सोनभद्र के बीच संपन्न हुआ जिसमें 42BN प्रयागराज की टीम विजयी रही आगे की खेल प्रतियोगिता सेपक टकरा,योगा, हैंडबॉल आदि प्रचलित है। इस समस्त कार्यक्रम के दौरान सहायक सेनानायक प्रमोद कुमार दुबे, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, दलनायक अजीत प्रताप सिंह, सूबेदार मेजर भगवान सिंह यादव, योगा टीम मैनेजर संजय सिंह, अश्वनी पांडे, राजेश सिंह, निसार अहमद, राम सिंह, संजीव सिंह, गौरव त्रिपाठी समेत हजारों की संख्या में दर्शकगण, खिलाड़ी, वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
← पिछली खबरVaranasi, सार्वजनिक शौचालय का रोका निर्माण, तोड़फोड़ करके माहौल बिगाड़ने की कोशिशअगली खबर →कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुआ गैंगेस्टर मुख्तार, कब उठेगा मौत के सवाल से पर्दा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।