हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1922 नव॰

Heat Stroke, भीषण गर्मी से 50 घंटे में 44 लोगों की मौत, जांच के आदेश

aea0f4ff5b0cdaf6eab46e6a9379384c
WhatsApp ↗
Heat Stroke,  बलिया के जिला अस्पताल में भर्ती कम से कम 44 लोगों की चिलचिलाती गर्मी के कारण 15 से 16 जून के बीच मौत होने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे। एक वरिष्ठ सरकारी प्रवक्ता ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार ने मौतों की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ से निदेशक स्तर के दो अधिकारियों को जिले में भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि बलिया जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिवाकर सिंह का तबादला कर दिया गया है। सिंह ने शनिवार को कहा था कि जिला भीषण गर्मी से जूझ रहा है, जो सभी के लिए एक समस्या है। लेकिन ऐसे मौसम में ब्लड प्रेशर, ब्रोन्कियल अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए समस्या और बढ़ जाती है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 15 जून को 23 लोगों की मौत हुई, जबकि 16 जून की दोपहर तक 11 लोगों की मौत हो गई। Chamoli, केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र पाण्डेय पहुंचे बदरी विशाल, किया दर्शन पूजन अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बाद में शुक्रवार को 10 और लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, पिछले 50 घंटों में 44 लोगों की मौत की सूचना मिली है। शनिवार को, जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक और सापेक्ष आद्र्रता 25 प्रतिशत थी, जिसने गर्मी के प्रभाव को और बढ़ा दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बलिया में 16 जून को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से पांच डिग्री अधिक) और 15 जून को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
← पिछली खबरChamoli, केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र पाण्डेय पहुंचे बदरी विशाल, किया दर्शन पूजनअगली खबर →Adipurush ने पहले दिन की 37.25 करोड़ की कमाई
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।