LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
20:5925 अग॰

बेलारूस में परमाणु बम तैनात कर चीन के पीस प्लान को मुश्किल में डाल रहा रूस, पुतिन के दिमाग में क्या चल रहा है?

putin
मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाल ही में मॉस्को की यात्रा पर गए थे। यहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। शी जिनपिंग ने युद्ध रोकने की कोशिश की है, लेकिन अब पुतिन ने एक ऐसा कदम उठाया है जो शायद इस कोशिश पर पानी फेर दे। रूस ने पड़ोसी देश बेलारूस में टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को तैनात करने की योजना बनाई है। चीन के विशेषज्ञों ने इस बात पर चिंता जताई है कि जिनपिंग के प्रयासों को यह और भी जटिल बना सकता है। इसके अलावा एक बार फिर परमाणु हथियारों का जोखिम बढ़ गया है। वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि ऐसा कोई संकेत नजर नहीं आ रहा, जिससे लगे कि रूस परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की प्लानिंग कर रहा है। शनिवार को राष्ट्रपति पुतिन के हवाले से रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने कहा कि 10 एयरक्राफ्ट बेलारूस में तैनात किए गए हैं, जो एक टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम होंगे। रूसी राष्ट्रपति का दावा है कि बेलारूस में परमाणु हथियार रखने से न्यूक्लियर नॉन प्रॉलिफरेशन एग्रीमेंट का उल्लंघन नहीं होता है। रूस किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी या कंट्रोल बेलारूस को नहीं दे रहा है। NATO Vs China-Russia: नाटो के एशिया में विस्तार के खिलाफ एकसाथ आए रूस-चीन, अमेरिका ने कही ये बड़ी बात शी जिनपिंग की हो रही आलोचना पुतिन की यह घोषणा शी जिनपिंग के मॉस्को से आने के बाद की गई है। जिनपिंग और पुतिन दोनों ने ही संयुक्त बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि सभी परमाणु संपन्न देशों को अपने हथियार अपनी सीमा से बाहर तैनात करने से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन देशों ने हथियारों को दूसरे देशों में तैनात किया है, उन्हें वापस लेना चाहिए। चीनी विशेषज्ञ पुतिन की इस घोषणा से हैरान हैं। क्योंकि शी जिनपिंग रूस यात्रा के कारण पूरी दुनिया में आलोचना का सामना कर रहे हैं। शी जिनपिंग ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति कराने की कोशिश की है। हालांकि पश्चिमी देश उनके पीस प्लान को नहीं मान रहे हैं। अमेरिका जैसे देश हमले की आलोचना न करने के कारण इस प्लान के पक्ष में नहीं हैं।
टैग्स#russia#china#belarus
← पिछली खबरDA में इजाफा होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिली एक और खुशखबरी, HRA में होगा इजाफा, कंफर्म हुई तारीखअगली खबर →Akanksha Dubey death: मौत से पहले फूट-फूटकर रोई थीं आकांक्षा दुबे
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।