हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4122 नव॰

कैसे चीन में समय के साथ और पावरफुल होते गए राष्ट्रपति Xi Jinping, जानिए

jinping
WhatsApp ↗
Chinese President Xi Jinping: चीन के राष्ट्रपति और एक साम्यवादी क्रांतिकारी नेता के बेटे शी जिनपिंग ने सांस्कृतिक क्रांति के दौरान मुश्किल दौर का सामना किया और एक प्रांतीय प्रमुख के तौर पर उन्होंने आर्थिक विकास को प्रोत्साहित किया तथा एक दशक पहले देश के शीर्ष पद पर काबिज हुए। चीन के 69 वर्षीय नेता रविवार को सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के तौर पर पांच साल और संभवत: और अधिक समय के लिए तीसरी बार चुने गए। उन्होंने सत्ता में अपने पहले दशक में अर्थव्यवस्था एवं समाज पर सरकार का नियंत्रण कड़ा किया और अधिक मजबूत विदेश एवं रक्षा नीति को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बीच चीन के आधुनिक इतिहास में स्वयं को सबसे शक्तिशाली नेताओं के रूप में स्थापित किया। कब क्या हुआ? 15 जून, 1953: शी का जन्म बीजिंग में हुआ। वह शी झोंगशुन के बेटे हैं। शी झोंगशुन कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी रहे और 1949 में कम्युनिस्टों को सत्ता में लाने वाले गृह युद्ध के पूर्व गुरिल्ला कमांडर थे। 1969-75: 15 साल की उम्र में, शी उन कई शिक्षित शहरी युवाओं में शामिल हुए, जिन्हें सांस्कृतिक क्रांति के दौरान गरीब गांवों में रहने और काम करने के लिए भेजा गया था। सांस्कृतिक क्रांति तत्कालीन नेता माओत्सेतुंग द्वारा शुरू की गई सामाजिक उथल-पुथल का दौर था। 1975-79: शी प्रतिष्ठित सिंघुआ विश्वविद्यालय में केमिकल इंजीनियरिंग का अध्ययन करने के लिए बीजिंग लौटे। 1979-82: शी केंद्रीय सैन्य आयोग और रक्षा मंत्रालय में सहयोगी के रूप में सेना में शामिल हुए। क्षेत्रीय नेता 1982-85: शी हेबेई प्रांत में बीजिंग के दक्षिण में झेंगदिंग काउंटी में कम्युनिस्ट पार्टी के उप नेता और फिर नेता नियुक्त किए गए। 1985: विनिर्माण केंद्र, तटीय फुजियान प्रांत में शियामेन शहर के उप मेयर के रूप में शी का 17 साल का कार्यकाल शुरू हुआ। 1987: शी ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की गायन एवं नृत्य मंडली की लोकप्रिय गायक पेंग लियुआन से विवाह किया। उनकी एक बेटी है। शी की पहली शादी विवाह के तीन साल बाद टूट गई थी। 2000-2002: फुजियान प्रांत के गवर्नर बने। 2002: शी को पड़ोसी झेजियांग प्रांत में स्थानांतरित किया गया, जहां उन्हें पार्टी प्रमुख नियुक्त किया गया। मार्च 2007: शी शंघाई में पार्टी प्रमुख नियुक्त किए गए, लेकिन कुछ महीने ही इस पद पर बने रहे। अक्टूबर 2007: कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल हुए। मार्च 2008: चीन के उपराष्ट्रपति नामित। अगस्त 2011: शी ने अमेरिका के तत्कालीन उपराष्ट्रपति जो बाइडन की चीन की यात्रा के दौरान उनकी मेजबानी की। इसके करीब एक दशक बाद बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति बने। राष्ट्रीय नेता नवंबर 2012: चीन के राष्ट्रपति हु जिंताओ के बाद शी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने। मार्च 2013: शी ने चीन के राष्ट्रपति के रूप में पांच साल के कार्यकाल के लिए पहला कार्यकाल शुरू किया। 2013-2014: चीन ने दक्षिण चीन सागर पर अपने दावों के मद्देनजर वहां द्वीपों का निर्माण करने के लिए भूमि अधिग्रहण फिर से शुरू किया। 2017: चीन ने चरमपंथी हमलों के बाद शिनजियांग क्षेत्र में उइगर और अन्य मुस्लिम बहुल जातीय समूहों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की। सामूहिक नजरबंदी और मानवाधिकारों के हनन के कारण चीन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई और उस पर नरसंहार के आरोप लगे। Imran Khan की बढ़ती मुश्किलें, अब 'हत्या की कोशिश' का मामला दर्ज अक्टूबर 2017: पार्टी ने नेता के रूप में शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल के दौरान ''शी जिनपिंग विचार'' के रूप में जानी जाने वाली विचारधारा को अपने संविधान में निहित किया। इस तरह वह प्रतीकात्मक रूप से माओ के स्तर पर पहुंच गए, जिनकी विचारधारा को उनके नाम से जाना जाता है। मार्च 2018: चीन की विधायिका ने राष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की सीमा को समाप्त कर दिया। यह कदम शी की 10 साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने की इच्छा को दर्शाता है। जुलाई 2018: अमेरिका ने चीनी वस्तुओं के आयात पर शुल्क लगाया। चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाकर जवाबी कार्रवाई की। जून-नवंबर 2019: अधिक लोकतंत्र की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर किए गए विरोध प्रदर्शनों ने हांगकांग को पंगु बना दिया। शी की सरकार ने शहर में असंतोष को कुचलने वाला राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 2020 के मध्य में लागू किया। जनवरी 2020: चीन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फैलने के बाद वुहान शहर में लॉकडाउन लागू कर दिया। सितंबर 2020: शी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक वीडियो भाषण में घोषणा की कि चीन का लक्ष्य 2060 से पहले कार्बन तटस्थता हासिल करना है। दिसंबर 2020: प्राधिकारियों ने ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा में एकाधिकार-विरोधी जांच की घोषणा की। इसके बाद चीन ने आईटी कंपनियों पर कार्रवाई की शुरुआत है। अगस्त 2022: चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान की यात्रा के बाद स्व-शासित द्वीप के आसपास प्रमुख सैन्य अभ्यासों के दौरान कई मिसाइलों का प्रक्षेपण किया और कई युद्धपोतों एवं लड़ाकू विमानों को तैनात किया। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। अक्टूबर 2022: शी ने कम्युनिस्ट पार्टी के नेता के रूप में पांच साल का तीसरा कार्यकाल शुरू किया।      
← पिछली खबरInd vs Pak T20 Wc: विराट कोहली की बेस्ट पारी पर वाइफ अनुष्का शर्मा का इमोशनल नोटअगली खबर →Jharkhand Gangrape: झारखंड गैंगरेप मामले के 7 आरोपी शिकंजे में, 2 नाबालिग भी शामिल
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।