LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
22:5824 अग॰

Jharkhand Gangrape: झारखंड गैंगरेप मामले के 7 आरोपी शिकंजे में, 2 नाबालिग भी शामिल

rape
Jharkhand Gangrape: झारखंड के चाईबासा में महिला के साथ हुई गैंगरेप की वारदात में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। रविवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि जिले में 26 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ गैंगरेप हुआ था। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारियां हुई हैं। महिला एक मशहूर आईटी कंपनी में काम करती थी। गुरुवार की शाम वो अपने दोस्त के साथ दो पहिया वाहन से बाहर गई थी। महिला पश्चिमी सिंहभूम जिले की रहने वाली थीं। कुछ लोगों के एक ग्रुप ने इन दोनों को रास्ते में रोका था। इसके बाद इनकी पिटाई की गई थी और आरोप है कि इसके बाद यह लोग महिला को पास के एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उनके साथ गैंगरेप किया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि यह अहम गिरफ्तारियां विशेष जांच टीम (SIT) की टीम ने की है। इस एसआईटी का गठन केस की जांच के लिए किया गया था। महिला का पर्स और मोबाइल फोन गिरफ्तार किये गये लोगों के पास मिला था। बताया जा रहा है कि महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपी उन्हें वहां छोड़ कर फरार हो गए थे। महिला वहां से किसी तरह निकल कर बाहर आई थीं और फिर उन्हें पुलिस की गाड़ी नजर आई। महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया था और फिर इस मामले की जांच शुरू हुई थी। प्राइवेट पार्ट में डाला Sanitizer , टूथब्रश और पेंसिल, गुजरात में जूनियर के साथ दर्दनाक रैगिंग इससे पहले इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा था कि पीड़िता ने बताया है कि 20 अक्टूबर की शाम वह अपने एक दोस्त के साथ बाहर घूमने गई थी। वे सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे। इस बीच 8-10 लोग उनके पास आ धमके। उन्होंने पहले उन दोनों के साथ मारपीट की और फिर पीड़िता को जबरन सुनसान जगह ले गए और गैंगरेप किया। महिला बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं।
← पिछली खबरकैसे चीन में समय के साथ और पावरफुल होते गए राष्ट्रपति Xi Jinping, जानिएअगली खबर →Prabhas Birthday: ‘आदिपुरुष’ और ‘प्रोजेक्ट के’ का पोस्टर रिलीज, हाथ में धनुष-बाण लिए दिखे प्रभास
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।