हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1522 नव॰

Japan Low Birth Rate: गिरती जनसंख्या से परेशान ये देश, नागरिकों को बच्चा पैदा करने के लिए लाखों रुपये

japan
WhatsApp ↗
Japan Declining Population: जापान पिछले कुछ समय से गिरती जन्मदर से परेशान है. देश के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय को उम्मीद है कि कुछ पैसों का वादा लोगों को बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. जापान टुडे की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. फिलहाल बच्चा पैदा होने पर नए पैरेंट्स को 4,20,000 येन (2,53,338 रुपये) दिए जाते हैं. स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्री कात्सुनोबु काटो इस आंकड़े को बढ़ाकर 500,000 येन (3,00,402 रुपये) करना चाहते हैं. जापान टुडे के मुताबिक, उन्होंने योजना पर चर्चा करने के लिए पिछले हफ्ते जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा के साथ बात की, जिसे स्वीकार किए जाने और वित्त वर्ष 2023 के लिए प्रभावी होने की संभावना है. 'चाइल्डबर्थ एंड चाइल्डकेयर लम्प-सम ग्रांट' नाम के बावजूद जापान में लोग बच्चे पैदा नहीं करना चाहते हैं. इसका एक मुख्य कारण बढ़ती लागत है. भले ही इस राशि को जापान का पब्लिक मेडिकल इंश्योरेंस सिस्टम सपोर्ट करता हो,लेकिन चाइल्ड बर्थ फीस जेब से भरनी पड़ती है. डिलिवरी की लागत का राष्ट्रीय औसत 4,73000 येन है. India China Border पर तनाव : अरुणाचल के Tawang में PLA के सैनिकों को खदेड़ा गया, कई घायल भले ही रकम बढ़ा दी जाए लेकिन माता-पिता जब अस्पताल से घर लौटेंगे तो उनके पास औसतन 30,000 येन ही बचेंगे, जो बच्चे को पालने के लिए कोई ज्यादा बड़ी रकम नहीं है.कुल मिलाकर, नए माता-पिता थोड़े एक्स्ट्रा पैसे पाकर खुश होंगे क्योंकि उनका परिवार बढ़ेगा. साथ ही 80,000 येन का इजाफा अनुदान के लिए अब तक की सबसे ज्यादा और 2009 के बाद पहली बार होगी.    
← पिछली खबरIND vs BAN: रोहित शर्मा की चोट से खत्म हुई टीम इंडिया की ये बड़ी टेंशनअगली खबर →Kylie Jenner ने ब्लैक बिकिनी में मचाया बवाल, ऐसा हॉट अवतार देख नेटीजन्स हुए बेहाल
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।