उत्तर प्रदेश
Jaunpur, टीडी कॉलेज के एक और शिक्षक पर यौन दुराचार का आरोप, गिरफ्तार
Jaunpur, छात्रा से यौन संबंध बनाने के मामले में एक संकाय सदस्य को निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में टीडी लॉ कॉलेज के एक अन्य शिक्षक को एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है। जौनपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (शहर), ब्रजेश कुमार ने कहा, आरोपी संतोष सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और लाइन बाजार पुलिस ने उन्हें पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
11 साल के नाबालिग लड़के के माता-पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सिंह जौनपुर शहर इलाके में उनकी कॉलोनी में रहता हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिंह ने उनके बेटे को कुछ किताब देने के लिए बुलाया। जब लड़का घर पहुंचा, तो सिंह ने उसके साथ दुराचार किया।
SGPC चुनावों की तैयारियां शुरू, 12 साल बाद अपडेट होगा वोटर लिस्ट
घर लौटने पर लड़के ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। एक सप्ताह के अंतराल में यह दूसरी घटना है जब जौनपुर का प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान सुर्खियों में आया है।
इससे पहले टीडी कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रभारी प्रदीप सिंह एक छात्रा से यौन संबंध बनाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। उनकी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें 28 मई को निलंबित भी कर दिया।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी को प्लाटून ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
02वाराणसी के पीएसी रामनगर में कार्तिक पूर्णिमा पर समारोह, 36वीं वाहिनी में आनंद पथ और आधुनिक गैस गोदाम का लोकार्पण
03Bihar,10 वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप 2024 का समापन
04Kashi Vishwanath Dham के पास दो मकान धराशायी, 8 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
05International Yoga Day, रामनगर पीएसी परेड ग्राउंड में जवानों ने किया योग
06