हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:3422 नव॰

Joe Biden की बहन और भाइयों की रूस में नो एंट्री, जैसे को तैसा के फॉर्मूले पर व्लादीमीर पुतिन

putin biden
WhatsApp ↗
रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन जैसे को तैसा के फॉर्मूले पर चलने लगे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के परिवार को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है, जिसमें इस फॉर्मूले की झलक मिल रही है। असल में रूस ने 200 अमेरिकी नागरिकों के रूस में घुसने पर बैन लगा दिया है। इन 200 नागरिकों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बहन और दो भाई भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि पुतिन ने यह फैसला अमेरिका द्वारा खुद पर लगाए गए प्रतिबंधों के बदले में लिया गया है। खार खाए बैठे हैं पुतिन खबरों के मुताबिक वेलेरी बाइडेन ओवेन्स, जेम्स ब्रायन बाइडेन और फ्रांसिस विलियम बाइडेन को रूस की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस लिस्ट में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे भी शामिल हैं। बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से अमेरिका समेत विभिन्न देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि विभिन्न यूरोपीय देशों ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों से रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन काफी ज्यादा खार खाए हुए हैं। जी-20 समिट में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping , क्या पीएम मोदी से होगी मुलाकात? खेरसॉन से हाथ धो बैठा है रूस गौरतलब है कि खेरसॉन से रूसी सेनाओं के हटने के बाद यूक्रेन की सेना ने 11 नवंबर को यहां फिर से कब्जा जमा लिया। यूक्रेन के विदेश मंत्री रूसी सेनाओं के खेरसॉन से हटने के फैसले का स्वागत किया है। गौरतलब है कि फरवरी में रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसे यूक्रेन अपनी जीत के रूप में देख रहा है। सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें दिख रहा है यूक्रेन के लोग वहां पर अपनी सेना का स्वागत कर रहे हैं।  
← पिछली खबरमोनोकिनी में आराम फरमाती दिखीं Sara Ali Khanअगली खबर →एफिल टावर के सामने लड़कियों ने क्यों उतार दिए कपड़े? जानिए
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।