Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

पाकिस्तान के इस पुलिसकर्मी पर मेहरबान हुई ‘Lakshmi Mata’, रातों-रात बन गया करोड़पति

पाकिस्तान के इस पुलिसकर्मी पर मेहरबान हुई ‘Lakshmi Mata’, रातों-रात बन गया करोड़पति

पाकिस्तान के कराची में तैनात एक पुलिसकर्मी पर ‘Lakshmi Mata ‘ मेहरबान हो गई। वह रातों-रात करोड़पति हो गया। उनके बैंक अकाउंट पर किसी अनजान शख्स ने 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बकौल पुलिसकर्मी, उसने अपने बैंक अकाउंट में इतनी ज्यादा राशि कभी सपने में भी नहीं देखी थी। फिलहाल वह इतनी बड़ी रकम पचा नहीं पा रहा है।।

मामला कराची के बहादुराबाद थाना का है। यहां तैनात जांच अधिकारी आमिर गोपांग रातों-रात करोड़पति बन गया। दरअसल, उसके खाते में किसी अज्ञात शख्स की ओर से 10 कोरड़ रुपये भेजे गए। जिसके बाद वह हैरान रह गए। आमिर गोपांग ने बताया कि उनके बैंक खाते में वेतन के साथ 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्हें उस पर विश्वास नहीं हुआ।

तंजानिया में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय Victoria झील में गिरा यात्री विमान

उन्होंने कहा कि इतना पैसा देखने की बात तो दूर रही मेरे खाते में कभी भी कुछ हजार रुपये से ज्यादा नहीं आए। उन्होंने कहा कि उनका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया था और उनके एटीएम कार्ड को भी बैंक ने ब्लॉक कर दिया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लरकाना और सुक्कुर में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई है। यहां तैनात पुलिस अधिकारियों को भी उनके बैंक खातों में बड़ी रकम मिली है।

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles