LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
05:0418 सित॰

Maharastra, मानसिक तौर से बीमार मरीज ने 2 डॉक्टरों पर किया हमला, गिरफ्तार

014abf1e283ab24482f49b2c23f9f0d7
Maharastra, वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के दो रेजिडेंट डॉक्टरों पर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक मरीज ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यवतमाल के पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बंसोड़ ने मीडियाकर्मियों को बताया कि यह घटना गुरुवार देर शाम उस समय हुई, जब जनरल सर्जरी के प्रथम वर्ष के डॉक्टरों में से एक वार्ड का दौरा कर रहा था। Noida News, BJP Yuva Morcha का नगर अध्यक्ष गिरफ्तार अचानक एक मरीज ने फल काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन और पीठ पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख पास में ही मरीजों की जांच कर रहा एक अन्य मेडिको उनकी मदद के लिए दौड़ा, लेकिन हमलावर मरीज ने उसे भी चाकू मार दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दोनों युवा मेडिकोज का इलाज चल रहा है, जबकि अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। हंगामे के बीच स्थानीय पुलिस वार्ड में पहुंची और मरीज को पकड़ा, जिसकी पहचान सूरज ठाकुर के रूप में हुई। बाद में उसे गिऱफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने मंगलवार को खुद को चाकू से गोदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Centre to SC, न्यायाधीशों के नामों की तीन दिनों में सरकार करेगी पुष्टि महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के अध्यक्ष डॉ. ए. दाहपुले ने कड़ा संज्ञान लेते हुए घायल सर्जनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया और घटना की निंदा की। उन्होंने सभी डॉक्टरों से आह्वान किया कि वे अपनी आवाज उठाएं और अपना विरोध दर्ज कराएं, और महाराष्ट्र सरकार से इस तरह के हमलों की चपेट में आने वाले डॉक्टरों के लिए उचित सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। गुरुवार की देर रात अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
← पिछली खबरNoida News, BJP Yuva Morcha का नगर अध्यक्ष गिरफ्तारअगली खबर →Urvashi Rautela Trolled, अस्पताल की तस्वीर पोस्ट करने पर ट्रोल हुई उर्वशी रौतेला
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।