हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4222 नव॰

Indonesia में 5.6 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 20 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल

earthquake
WhatsApp ↗
Indonesia में सोमवार को भूकंप के झटके से बड़े पैमाने पर तबाही मची है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी चपेट में आकर 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा घायल हैं। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। भूकंप के झटके से दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सड़कों व गलियों में भागना पड़ा। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप जावा के सियांजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में केंद्रित था। भूकंप के झटकों के बाद राहत और बचाव कार्य की प्रक्रिया चलाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सियानजुर में भूस्खलन में फंसे 2 लोगों को बचा लिया, लेकिन तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई। सियानजुर के पुलिस प्रमुख डोनी हेर्मवान ने बताया, 'हम एक महिला और एक बच्चे को जिंदा निकालने में कामयाब रहे, लेकिन तीसरे शख्स की मौत हो गई। अभी के लिए मैं केवल यही जानकारी दे सकता हूं।' 'बहुत तेज महसूस हुआ भूकंप' दक्षिण जकार्ता में एक कर्मचारी विडी प्रिमाधनिया ने कहा, 'भूकंप बहुत तेज महसूस हुआ। मेरे सहयोगियों और मैंने नौवीं मंजिल पर आपातकालीन सीढ़ियों के साथ हमारे ऑफिस से बाहर निकलने का फैसला किया।' इससे पहले इंडोनेशिया में शुक्रवार की रात समुद्र के नीचे जोरदार भूकंप आया था, जिसका केंद्र बेंगकुलू के दक्षिण-पश्चिम में 202 किलोमीटर दूर 25 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद एक और झटका आया, जिसकी तीव्रता 5.4 थी। Pakistan का लाहौर बना अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे इंडोनेशिया में अक्सर आते हैं भूकंप विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र में अक्सर भूकंप आते हैं, लेकिन जकार्ता में उन्हें महसूस करना असामान्य है। इंडोनेशिया 27 करोड़ से अधिक लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से अक्सर प्रभावित होता रहता है। मालूम हो कि इस साल फरवरी में पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हो हुए थे। जनवरी 2021 में पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए थे।
टैग्स#earthquake#indonesia
← पिछली खबरशिवाजी महाराज पर गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के बयान ने शिंदे और भाजपा में बढ़ाई टेंशन, तबादले की मांगअगली खबर →WhatsApp पर वीडियो कॉल कैसे रिकॉर्ड करें ?
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।