हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:0422 नव॰

शिवाजी महाराज पर गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के बयान ने शिंदे और भाजपा में बढ़ाई टेंशन, तबादले की मांग

Eknath Shinde
WhatsApp ↗
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने आज सहयोगी बीजेपी से मांग की कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में उनकी हालिया टिप्पणी के लिए राज्य से बाहर भेजा जाय। बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गायकवाड़ ने दावा किया कि कोश्यारी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक के बारे में गलत बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी ने अतीत में भी अपने बयान से विवाद खड़ा किया था। विधायक ने कहा, "राज्यपाल को यह समझना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श कभी पुराने नहीं हो सकते और उनकी तुलना दुनिया के किसी भी महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती। केंद्र के भाजपा नेताओं से मेरा अनुरोध है कि एक ऐसा व्यक्ति जो राज्य के इतिहास और यह कैसे काम करता है, नहीं जानता है, उसे तुरंत कहीं और भेज दिया जाए।" Shraddha Walker Murder, आज हो सकता है श्रद्धा के कातिल आफताब का नार्को टेस्ट गायकवाड़ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना गुट के विधायक हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में सरकार चलाते हैं। गवर्नर कोश्यारी ने शनिवार को कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज "पुराने दिनों" के प्रतीक और आदर्श थे, अब बाबासाहेब अम्बेडकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राज्य के नए आदर्श हैं। शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की ओर से इस बावत सबसे पहले गवर्नर की आलोचना की गई थी। अब एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से से उन्हें हटाने का बयान आया है।
← पिछली खबरIRPRA 2022, 40 होनहार पीआर प्रोफेशनल्स सम्मानितअगली खबर →Indonesia में 5.6 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 20 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।