हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2322 नव॰

अंजू नहीं अपनाएंगी इस्लाम, नसरुल्लाह ने किए सगाई के इंतजाम

anju
WhatsApp ↗
Anju-Nasrullah: पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से मिलने खैबर पख्तूनख्वा पहुंचीं राजस्थान की अंजू की शादी को लेकर अटकलों का दौरा जारी है। इसी बीच उन्होंने साफ कर दिया है कि वह रिश्ते के लिए इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने वाली हैं। खास बात है कि इस केस को सीमा हैदर-सचिन मीणा की प्रेम कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां सीमा सरहद पार कर भारत आ गईं थीं। हालांकि, अंजू के मामले में पाकिस्तानी अधिकारी पूरे दस्तावेज उचित होने का दावा कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अंजू ने बताया कि वह शादी के लिए धर्म बदलने का विचार नहीं कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनपर इस्लाम कबूल करने का दबाव भी नहीं बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंजू ने कहा कि उन्होंने अब तक भारत में पति को पाकिस्तान में सगाई और शादी के विचार को लेकर कुछ नहीं बताया है। वह कुछ दिनों में भारत लौट सकती हैं। नसरुल्लाह से करेंगी शादी? अंजू भारत में शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन वह अब नसरुल्लाह के साथ घर बसाने पर विचार कर सकती हैं। उनका कहना है कि सबकुछ जानकर ही सगाई के बारे में फैसला लूंगी और लौटने से एक दिन पहले सगाई कर लूंगी। उन्होंने कहा कि अगर सगाई होती है, तो भारत लौटने के बाद आगे की प्रक्रिया पर काम करूंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह नसरुल्लाह के परिवार की तारीफ कर रही हैं। https://khaberhindi.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8/     नसरुल्लाह का क्या कहना है? एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को नसरुल्लाह ने बताया था कि अंजू मंगनी करने के लिए ही पाकिस्तान आईं हैं। उन्होंने भी फेसबुक के जरिए अंजू के साथ संपर्क में आने की बात की पुष्टि की और बताया कि कुछ दिनों में औपचारिक रूप से सगाई कर लेंगे और अंजू शादी के लिए दोबारा पाकिस्तान आएंगी। उन्होंने दावा किया है कि परिवार के लोग भी उनका साथ दे रहे हैं। अंजू ने ईसाई धर्म अपनाया खबर है कि उत्तर प्रदेश के कैलोर में पैदा हुईं अंजू धर्म परिवर्तन करा चुकी हैं। कहा जाता है कि रिश्तेदारों ने भी ईसाई धर्म अपना लिया था, जिसके बाद सभी आकर राजस्थान में रहने लगे थे। नतीजा यह हुआ कि धर्म परिवर्तन के चलते मामा और ननिहाल ने दूरी बना ली थी। भारत में अंजू के पति अरविंद बताते हैं कि दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी।
← पिछली खबरकटरीना जैसी कामयाब महिला का पति कैसे बनें? एक्टर विकी कौशल ने दिए मजेदार टिप्सअगली खबर →हंगामे से खफा PM मोदी- ऐसा दिशाहीन विपक्ष नहीं देखा; INDIA ने की अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।