LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
11:2523 अग॰

अंजू पर तोहफों की बौछार, यहां सीमा खाने को लाचार

anju
इश्क में देश के बॉर्डर को पार करने की दो कहानियां आजकल खूब चर्चा में हैं। इनमें से एक है सीमा हैदर और सचिन मीणा की और दूसरी कहानी के किरदार हैं अंजू और नसरूल्लाह। एक ने पाकिस्तान की सीमा पार करके भारत में शादी रचाई। वहीं, दूसरी ने भारत के बॉर्डर के पार जाकर निकाह रचा लिया। दोनों की कहानी कमोबेश एक जैसी ही है, हालांकि ट्विस्ट्स एंड टर्न्स से भरपूर भी है। एक तरफ जहां भारत में सीमा हैदर आज दाने-दाने को मोहताज हो गई है, वहीं पाकिस्तान में अंजू के ऊपर तोहफों की बरसात हो रही है। अंजू पर तोहफों की बारिश एक तरफ भारत में सीमा को लगातार जासूस की नजरों से देखा जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान में अंजू की खूब मेहमानवाजी हो रही है। उसे नसरुल्लाह का प्यार तो नसीब हुआ ही, साथ ही तोहफों की भी खूब बारिश हो रही है। एक बिजनेसमैन ने उसे घर, पैसे के साथ हर महीने घर बैठे सैलरी देने का भी ऐलान कर डाला है। वहीं, एक वीडियो में अंजू और नसरुल्लाह को उसके रिश्तेदार और परिजन तोहफे दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने फातिमा बनकर नसरुल्लाह से शादी रचा ली है। https://khaberhindi.com/dangerous-scorpion/   सीमा-सचिन को खाने के पड़े लाले सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी तो खूब चर्चा में रही। लेकिन ताजा हाल यह है कि दोनों को खाने के लाले पड़ गए हैं। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक जब से दोनों जांच एजेंसियों के दायरे में आए हैं, उनका बाहर निकलना तक मुहाल हो गया है। यहां तक कि उनके घरवालों पर भी नजर रखी जा रही है। सचिन के पिता ने भी यह बात स्वीकार की है। सचिन के पिता के मुताबिक हमारी हालत रोज कुआं खोदने और रोज पानी पीने वाली है। ऐसे में इतने दिनों से घर पर बैठकर हमारी माली हालत बिल्कुल खस्ता हो चुकी है। बताया तो यह भी जा रहा है कि यह लोग अपना घर छोड़कर कहीं और रहने को मजबूर हैं। सीमा की बढ़ी निगरानी तो अंजू पर बरसी मेहरबानी सीमा हैदर का कहना है कि पबजी गेम खेलते हुए उसकी करीबी सचिन से बढ़ी। दोनों में प्यार हुआ और वह नेपाल के रास्ते भारत आ गई। बता दें कि सीमा हैदर की शुरुआत में खूब खातिरदारी हुई। दोनों मीडिया के सामने खूब खुलकर इंटरव्यू भी दे रहे थे और प्यार भी जता रहे थे। हालांकि दिन बीतने के साथ सीमा पर शक बढ़ने लगा। सुरक्षा एजेंसियों का दखल बढ़ा और पूछताछ भी हुई। उधर अंजू के मुताबिक नसरुल्लाह से उसका प्यार फेसबुक पर परवान चढ़ा। इसके बाद वह वीजा लेकर बाकायदा बॉर्डर पार गई और वहां निकाह रचा लिया। हालांकि अंजू पर भी आईएसआई एजेंट होने का शक है।
← पिछली खबरखतरनाक होने के साथ बहुत ही कीमती है बिच्छू, 68 करोड़ में बिकता है 1 लीटर जहरअगली खबर →चीन से 'भीख' मिलने के बाद पाकिस्तान ने खाड़ी देशों के आगे फैलाए हाथ
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।