हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3222 नव॰

खतरनाक होने के साथ बहुत ही कीमती है बिच्छू, 68 करोड़ में बिकता है 1 लीटर जहर

IMG-20230729-WA0029
WhatsApp ↗
दुनिया में कई जहरीले जीव हैं जिनके एक डंक से इंसान की जान चली जाती है। इन जहरीले जीवों के जहर का भी अपना अलग ही महत्व है। इन जंतुओं का जहर काफी कीमती भी होता है। सांप की तरह बिच्छू के भी एक जहरीला और खतरनाक जीव है जिसका जहर करोडों में बिकता है। बिच्छुओं के जहर का चिकित्सा विज्ञान में बड़ा योगदान है। बिच्छुओं की कई प्रजातियां होती हैं और इनमें से कई बिच्छुओं का जहर बहुत ही मंहगा होता है। इन्ही कारणों से दुनिया के सबसे महंगे लिक्विड में बिच्छू के जहर को भी शामिल किया जाता है। लीयुरस क्विनक्वेस्ट्रिएटस प्रजाति के इन बिच्छुओं के एक लीटर की कीमत करीब 68 करोड़ रुपए (10.5 मिलियन डॉलर) है। 2013 में प्रकाशित फ्रेड हचिंसन कैंसर रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक इसके जहर से मानव शरीर के कई रोगों से लड़ा जा सकता है। बिच्छू के जहर से कैंसर को रोका जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जहर में मौजूद कुछ तत्व कैंसरकारी कोशिकाओं के निर्माण को रोक सकते हैं। इसके जहर का इस्तेमाल कई मेडिकल रिसर्च और इलाज के लिए किया जा रहा है। इन बिच्छुओं के जहर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो पैनकिलर का काम करते हैं। बेहद जटिल प्रक्रिया और बिच्छुओं की कमी के कारण इसका जहर दुनिया में सबसे महंगा है। बिच्छू के जहर का असर सीधा दिमाग पर होता है, जिसका फायदा उठाते हुए वैज्ञानिक इस जीव पर आगे शोध कर रहे हैं।
← पिछली खबरPurushotam maas katha, अभिमानी को नहीं मिलता ज्ञान - अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वतीअगली खबर →अंजू पर तोहफों की बौछार, यहां सीमा खाने को लाचार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।