LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
15:5924 अग॰

विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार

owaisi
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 7 सीटें जीतने पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि मैं 7 सीटों पर जीत दिलाने के लिए मैं जनता का शुक्रगुजार हूं. वहीं, भारत राष्ट्र समिति (BRS) की हार पर ओवैसी ने कहा, "तेलंगाना की जनता ने एक फैसला लिया है और हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए. पिछले 10 सालों में KCR के नेतृत्व में तेलंगाना में तब्दीलियां हुईं और काफी तरक्की हुई. " उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेक तमन्नाएं नई हुकूमत के साथ हैं. मैं जनता का शुक्रगुजार हूं उन्होंने हमें 7 सीटों पर जीत दिलाई. जहां भी हमारी खामियां और कमजोरियां हैं हम उस पर काम करेंगे और उसे दूर करेंगे. https://khaberhindi.com/congress-going-to-win-talangana-election/ बता दें कि AIMIM ने तेलंगाना में 9 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था. इनमें से उसने सात पर जीत दर्ज की, जबकि 2 पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा.119 विधानसभा सीट वाले तेलंगाना में कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं, सत्तारूढ़ बीआरएस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि एक सीट कम्युमिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के खाते में गई. वहीं, कांग्रेस को बहुमत मिलने पर बीआरएस नेता केटी रामा राव ने भी कांग्रेस को बधाई दी और कहा कि हम जो परिणाम चाहते थे, हमें वैसे नतीजे नहीं मिले. हमें दो बार आशीर्वाद देने के लिए तेलंगाना के लोगों का धन्यवाद.
← पिछली खबरतेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौलअगली खबर →नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन की शादी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।