LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
05:3323 अग॰

तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल

Rahul Gandhi Disqualified
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. शुरुआती नतीजों को देख तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने पार्टी नेताओं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य लोगों के साथ हैदराबाद में राज्य चुनावों में पार्टी की बढ़त का जश्न मनाया. इस दौरान डीके शिवकुमार ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा," तेलंगाना के लोगों ने केसीआर और केटीआर को जवाब दे दिया है." चुनाव आयोग की वेबसाइट के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक तेलंगाना की 119 सीटों में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, बीजेपी भी 8 सीटों पर आगे है. https://khaberhindi.com/ramnagar-pac-varanansi/ गौरतलब है कि तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव हुआ था और उसी दिन आए एग्जिट पोल सामने आया थे. इसमें से ज्यादातर में बीआरएस को बहुमत मिलने का अनुमान था. हालांकि, चुनावी नतीजों में तेलंगाना में कांग्रेस जीत हासिल करती नजर आ रही है. बता दें कि 2014 में तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा मिलने के बाद पिछली दो बार केसीआर की पार्टी बीआरस ने प्रदेश में सरकार बनाई. 2014 में बीआरएस ने यहां 63 और 2018 में 88 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने पिछले दो विधानसभा चुनाव में 21 और 19 सीटे हासिल की थीं.
← पिछली खबरVaranasi, फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में मिली जमानतअगली खबर →विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।