राजनीति
'मैं महज शिकायतकर्ता', लोकपाल की CBI जांच के आदेश पर बोले निशिकांत दुबे

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकपाल द्वारा इस मामले का संज्ञान लेकर, अपनी जांच एजेंसियों को केस दर्ज करने का निर्देश देने का दावा करते हुए कहा है कि वह किसी संवैधानिक संस्था के प्रवक्ता नहीं है बल्कि केवल एक शिकायतकर्ता हैं।
निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भारत के संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार देश के टुकड़े- टुकड़े गैंग के लिए एक फ़ैशन बन गया है। भ्रष्टाचार की आरोपी सांसद के खिलाफ मैंने शिकायत लोकपाल में दर्ज की और लोकपाल ने उसे संज्ञान में लेकर अपनी जांच एजेंसियों को केस दर्ज करने कहा। मैं किसी संवैधानिक संस्था का प्रवक्ता नहीं हूं, मैं केवल एक शिकायतकर्ता हूं।"
आपको याद दिला दें कि, इससे पहले निशिकांत दुबे ने 8 नवंबर को यह दावा किया था कि उनकी शिकायत के आधार पर लोकपाल ने पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। दुबे ने 8 नवंबर को एक्स पर पोस्ट कर यह दावा किया था, "लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर आरोपी सांसद महुआ के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर सीबीआई जांच का आदेश दिया।"
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01कांग्रेस नेता डॉ यासमीन राव का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को हटाना पड़ा महंगा
02विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
03तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल
04कुमारास्वामी के घर पर हो रही थी बिजली चोरी, पकड़े जाने पर बोले 'मै जुर्माना भर दूंगा'
05अब महुआ बच नहीं सकतीं; समिति के अध्यक्ष बोले- बचने के लिए सवालों से मुंह फेरा: dubey
06