LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:4611 सित॰

Australia vs South Africa 1st Test : गाबा टेस्ट के पहले दिन गिरे 15 विकेट, ऑस्ट्रेलिया का पहले दिन पलड़ा रहा भारी;

austrailia
Australia vs South Africa 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (78 नाबाद) के आक्रामक अर्द्धशतक और स्टीव स्मिथ (36) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शनिवार को पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका 152 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में अब सिर्फ सात रन से पीछे है। पहले ही दिन 15 विकेट गिरे। दिन का खेल समाप्त होने तक हेड 77 गेंद में 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ा है। उन्होंने स्टीव स्मिथ (38 रन) के साथ 117 रन की भागीदारी निभाकर कप्तान पैट कमिंस के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के जोखिम भरे फैसले को सही करने में मदद की। हेड जब बल्लेबाजी करने उतरे तब ऑस्ट्रेलिया ने 27 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। गेंदबाजों के लिए मददगार विकेट पर हेड ने प्रत्याक्रमण शुरू किया और 23वें ओवर में लुंगी एनगिडी के खिलाफ 15 रन जोड़े। डेब्यू से पहले मुझे बोला गया ये मेरा आखिरी मैच है : Saeed Ajmal स्मिथ ने संयमपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए हेड का साथ दिया और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 117 रन की साझेदारी हुई। स्मिथ ने 68 गेंदें खेलकर तीन चौकों के साथ 36 रन बनाए, जबकि हेड 77 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बना चुके हैं। दिन का खेल खत्म होने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने स्मिथ और नाइट वॉचमैन के रूप में पिच पर उतरे स्कॉट बोलैंड (एक) को आउट करके मैच में कुछ हद तक वापसी कर ली, हालांकि हेड अब भी विकेट पर मौजूद हैं। इससे पूर्व, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और प्रोटियाज को 48.2 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट कर दिया।
← पिछली खबरBikini में फोटो पोस्ट कर मांगी जॉब, इनबॉक्स में ऐसे मैसेजेस की लग गई झड़ीअगली खबर →कोमा में कांग्रेस, पहले टाइमिंग ठीक करें राहुल: Bhagwant Mann
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।