हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:3422 नव॰

Awadhesh Rai Murder Case में दूसरे साक्षी से हुई बयान-जिरह

new judge appointment in sc
WhatsApp ↗
Awadhesh Rai Murder Case, विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड में बचाव पक्ष की ओर से साक्षी रामजी राय को पेश किया गया। अदालत में साक्षी का बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी द्वारा बयान दर्ज कराया गया। बयान दर्ज होने के बाद साक्षी से अभियोजन की ओर से डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ला, एडीजीसी विनय कुमार सिंह व वादी के अधिवक्ताओं अनुज यादव एवं विकास सिंह द्वारा जिरह की कार्यवाही की गई। बचाव पक्ष के साक्षी से बयान व जिरह की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद अदालत ने अगले सफाई साक्षी के रूप में गोपाल राय को सफाई साक्ष्य देने के लिए तलब करते हुए इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 14 फरवरी नियत कर दी। मालूम हो कि 3 अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र में स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। santosh add samanyu college addsantosh add
← पिछली खबरYami Gautam ने कहा, शूटिंग के दौरान वह रियल लाइफ क्राइम पत्रकार से मिलीअगली खबर →Aaj Ka Rashifal, इन राशियों के लिए आज का दिन लेकर आएगा खुशखबरी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।