हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:1022 नव॰

Bhediya Box Office Collection Day 3: रफ्तार से बढ़ रही 'भेड़िया' की कमाई, तीसरे दिन रहा तूफानी कलेक्शन

varun dhawan
WhatsApp ↗
वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग धमाकेदार रही. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तेलुगू में फिल्म का कलेक्शन 10 लाख और तमिल में 1 लाख रहा. जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 9.57 करोड़ रुपए रही. बात करें तीसरे दिन यानी रविवार की तो फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है. तीसरे दिन भेड़िया ने कमाए इतने करोड़ (Bhediya Box Office Collection Day 3) रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का की कमाई दर्ज की है. यानी कि अब तक फिल्म की कुल कमाई 28.05 करोड़ के आसपास पहुंच गई है. कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जल्द ही आने वाले दिनों में प्रॉफिट निकाल लेगी. रविवार के बाद अब मेकर्स की नजरें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं. अगर वीकडेज में भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा तो फिल्म को हिट माना जा सकता है. टॉप पर लगाया डायमंड, हजार बार किया डाई... ऐसे बना Urfi Javed का आउटफिट पहला दिन- 7.47 करोड़ रुपये दूसरा दिन- 9.57 करोड़ रुपये तीसरा दिन- 11 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेंड्स) कुल कलेक्शन- 28.05 करोड़ रुपये वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद 'बवाल' वरुण धवन की अगली फिल्म है. इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी. जबकि कृति सेनन के पास पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' है. ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी.
← पिछली खबरUP के कानपुर में शिक्षक का कारनामा : 2 का टेबल नहीं सुनाया तो स्टूडेंट के हाथ पर ड्रिल मशीन चला दीअगली खबर →Riyan Deshmukh की बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या-आराध्या, मीरा-मिशा, नेहा-गुरिक समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।