हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4222 नव॰

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता के मुंह पर प्रियंका चौधरी ने फेंका कीचड़

ankit
WhatsApp ↗
Bigg Boss 16: प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता जब शो बिग बॉस में आए तो कई लोगों को लगा कि दोनों कपल हैं। हालांकि बिग बॉस में दोनों को देखकर लगा कि फिलहाल दोनों के बीच दोस्ती है। लेकिन कहीं न कहीं प्रियंका के मन में अंकित के लिए फीलिंग्स है। शो में कई बार दोनों के बीच गहरा बॉन्ड दिखता है तो कई बार भयंकर लड़ाई। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अंकित और प्रियंका के बीच बड़ी बहस हुई। इतना ही नहीं बात तो इतनी बढ़ गई कि प्रियंका ने अंकित के मुंह में कीचड़ फेंक दिया। दरअसल, वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका को स्क्रीन पर एक स्टेटमेंट दिखाया गया जिसमें लिखा था गेम के अलावा कुछ बात करती ही नहीं है। मैं तो यार कुछ बोल भी नहीं सकता उसको, मैं बोलता था तो वो कहती है, मुझे मत बताओ। इस स्टेटमेंट को पढ़ने के बाद प्रियंका कहती हैं, अंकित....और वह हैरान हो जाती है। इसके बाद वह अंकित के मुंह पर कीचड़ फेंक देती हैं। फिर प्रियंका कहती हैं, मेरे बारे में क्या बता रहे हो। गेम खेलने आई हूं मैं? अच्छे से जानता है तू कि मेरा नेचर गेम खेलने का नहीं है। तेरा नेचर है गेम खेलने का। अंकित फिर कहते हैं दिमाग खराब हो गया है क्या तो प्रियंका कहती हैं, पागल समझ के रखा है। जिस पर अंकित कहते हैं, पागल तुमने समझ के रखा है। एयरपोर्ट पर श्रीदेवी का तकिया लेकर पहुंची Janhvi Kapoor? वीडियो पर उठे सवाल वहीं एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें प्रियंका अपने कमरे में रो रही होती हैं। तभी अंकित वहां आते हैं और प्रियंका उठकर वहां से जाने को होती हैं, लेकिन अंकित उन्हें जबरदस्ती रोकने की कोशिश करते हैं। इसके बाद जब सौंदर्या, अंकित को समझाती हैं तो प्रियंका कहती हैं कि बीच में मत आ। सौंदर्या फिर कहती हैं कि आपको चिढ़ क्यं लग रही है, आपके बीच कोई नहीं पड़ रहा है। किसी को कौई शौक नहीं है। बदतमीज लड़की।
← पिछली खबरमिसाइल टेस्ट के बाद North Korea पर प्रतिबंधों की बौछार, क्यों भड़के हैं अमेरिका और जापानअगली खबर →AUS vs WI: ड्राइविंग सीट पर ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज पर मंडराया हार का खतरा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।