हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0822 नव॰

मिसाइल टेस्ट के बाद North Korea पर प्रतिबंधों की बौछार, क्यों भड़के हैं अमेरिका और जापान

kim
WhatsApp ↗
बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के बाद North Korea पर नए प्रतिबंधों (सेंक्शन) की घोषणा की गई है। ये प्रतिबंध अमेरिका और जापान ने लगाए हैं। दरअसल हाल ही में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने बेहद ताकतवर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। मिसाइल परीक्षण को क्षेत्र के लिए खतरा बताते हुए जापान और अमेरिका ने इसकी कड़ी निंदा की थी। हालांकि नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की है। इस परीक्षण के लिए अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने तीन व्यक्तियों को निशाना बनाया है। कहा जा रहा है कि ये तीनों सामूहिक विनाश के हथियारों (डब्ल्यूएमडी) को बनाने वाले संगठनों का नेतृत्व करते हैं। अमेरिका ने जिन तीन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं उनके बारे में कहा जाता है कि वे विनाशकारी हथियार बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा जापान ने उत्तर कोरिया की तीन संस्थाओं और एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाए हैं। जापानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, जापान ने जिन पर नए प्रतिबंध लगाए हैं वे उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल प्रोग्राम से जुड़े हुए हैं। North Korea में स्कूली लड़कियों को बनाया जाता है सेक्स स्लेव, क्या है तानाशाह किम जोंग उन का प्लेजर ग्रुप? - अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने एक बयान में कहा, "अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने आज वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (WPK) के अधिकारी होने के लिए तीन व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन व्यक्तियों ने डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (DPRK) को बड़े पैमाने पर विनाशकारी हथियार (डब्ल्यूएमडी) और बैलिस्टिक मिसाइल तैयार करने के लिए अपना समर्थन दिया।"  
← पिछली खबरभाजपा की स्टार प्रचारक है एंबुलेंस, PM Modi के काफिले के बीच बार-बार आने पर कांग्रेस का तंजअगली खबर →Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता के मुंह पर प्रियंका चौधरी ने फेंका कीचड़
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।