हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0522 नव॰

बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के घर होली खेलने को लेकर मारपीट, जानें मामला

nirhua-98508133
WhatsApp ↗
Ghazipur News : आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के घर पर टड़वा टप्पा सौरी गांव गाजीपुर में दलित युवक पिटाई का मामला सामने आया है. दो पक्षों की लड़ाई के बाद मौके पर एडीएम और एसपी सिटी ने कई घण्टों की बातचीत के बाद मामला शांत कराया. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बीजेपी सांसद निरहुआ के घर पर होली का जश्न मन रहा था. इस दौरान पास की बस्ती के कुछ युवक उनके घर पर होली मिलने और होली की बक्शीश लेने पहुंचे. इस बीच शराब के नशे में कुछ लोगों से इन युवकों का किसी मसले पर विवाद हो गया. मामला गाली-गलौज तक जा पहुंचा. जिसके बाद बाद वहां मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को जमकर पीट दिया। तीनों युवकों में गोलू और राजू भागने में कामयाब रहे। वहीं, शशि शरण को पिटाई के दौरान चोटें आईं। इस घटना की जानकारी मिलने पर इन युवकों के बस्ती के लोग बड़ी संख्या में सांसद के आवास पहुंच गए. उन्होंने घायल शशि शरण को रास्ते पर रखकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने मांग रखी कि युवकों पर हमला बोलने वालों को गिरफ्तार किया जाए, तभी वह जाम हटाएंगे. इस बीच एसपी सिटी, गोपीनाथ सोनी और एडीएम ने भीड़ को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया. जानकारी के अनुसार अधिकारियों को जाम खत्म कराने में तीन घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाया गया.
← पिछली खबरVaranasi : कमिश्नरेट पुलिस ने खेली कपड़ा फाड़ होली, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएंअगली खबर →Haryana, बंद घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, बेटे के साथ बाहर गई थी महिला
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।