हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5022 नव॰

Haryana, बंद घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, बेटे के साथ बाहर गई थी महिला

gold
WhatsApp ↗
haryana हरियाणा के दादरी में चोरों के हौसले बुलंद है। पुलिस का बिल्कुल भी अपराधियों में खौफ नहीं रह गया है। इसका एक ताजा मामला दादरी से सामने आया है। जहां चोरों ने बंद पडे घर से लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी अनुसार दादरी के वार्ड 16 स्थित एक मकान से चोरों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए । आभूषण की कीमत 3. 16 लाख आंकी गई है। महिला मकान मालिक ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है जब वह अपने बेटे साथ गुरूग्राम गई थी। वापस घर लौटने पर उसके होश फाकता हो गए। उनको घर की लाइटें जलती हुई मिली। इसके बाद जब वह अंदर पहुंची तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था। Swami Nitayanda: नित्यानंद ही नहीं, इन लोगों ने भी बनाया है अलग देश; एक की आबादी सिर्फ 27 लोगों की चोरों ने संदूक से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, तीन अंगुठी, लॉकेट, चार जोड़ी पाजेब, 20 जोड़ी पैरों की चुटकी और 6 जोडी कानों की बाली चोरी किए गए। महिला ने बताया कि चोर छत से मकान में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने नीचे के कमरे का ताला तोड़कर संदूक से उसकी दोनों बहुओं के गहने चोरी कर लिए।
← पिछली खबरबीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के घर होली खेलने को लेकर मारपीट, जानें मामलाअगली खबर →Holi, परिवहन निगम पर हुई धनवर्षा, 105 करोड़ रुपये की कमाई
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।