बिजनेस
पूर्वी लद्दाख में न्योमा बेल्ट पर ‘एयरफील्ड’ का निर्माण करेगा बीआरओ

जम्मू, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पूर्वी लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण न्योमा बेल्ट में 218 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक ‘एयरफील्ड’ का निर्माण करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस ‘एयरफील्ड’ की आधारशिला रखेंगे।
‘न्योमा एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड’ का उपयोग 2020 से चीन से जारी गतिरोध के दौरान सैनिकों और सामग्री के परिवहन के लिए किया गया है और वहां चिनूक हेवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर और सी-130जे विशेष विमान का संचालन हुआ है।
एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, "रक्षा मंत्री 12 सितंबर को डिजिटल माध्यम से लद्दाख में न्योमा ‘एयरफील्ड’ का शिलान्याश करेंगे।”
उन्होंने कहा कि ‘एयरफील्ड’ 218 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किया जाएगा।
अधिकारी ने कहा, “इस ‘एयरफील्ड’ के निर्माण से लद्दाख में हवाई बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिलेगा और हमारी उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना की क्षमता में वृद्धि होगी।”
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Israel-Hamas War: इजरायल - हमास युद्ध के दूसरे क्षेत्रों तक फैलने से महंगाई बढ़ने का खतरा, वर्ल्ड बैंक ने किया आगाह
02अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, दलाई लामा दिसंबर में करेंगे कर्नाटक का दौरा
03अमेरिका की वित्त मंत्री येलेन जी20 में भाग लेने के लिए भारत जाएंगी
04सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स पर गोयल ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी समकक्ष ताई के साथ द्विपक्षीय बैठक की
05सब्जी फसलों में व्यापार के अवसरों’ पर उद्यमिता प्रशिक्षण
06