हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:0822 नव॰

भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस ने दिल्ली में रैलियां आयोजित कीं

Anthem-1500x1500-1
WhatsApp ↗
कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ के मौके पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रैलियां आयोजित कीं, जबकि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पिछले साल सात सितंबर को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने लगभग 4,000 किलोमीटर से अधिक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी। 145 दिन तक चली यह यात्रा इस साल 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। दिल्ली में आयोजित रैलियों में 'महंगाई और बेरोजगारी से नाता तोड़ो, भारत जोड़ो', 'भारत जुड़ेगा, इंडिया जीतेगा' और 'कांग्रेस को लाना है, देश को बचाना है' जैसे नारे गूंजे। भारतीय युवा कांग्रेस, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी रैलियों में हिस्सा लिया। लवली ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा प्रेम और शांति की एक नई क्रांति लेकर आई। राहुल गांधी की मैराथन यात्रा ने देश में अशांति व नफरत फैलाने की कोशिश कर रहीं सांप्रदायिक तथा राजनीतिक ताकतों पर जोरदार प्रहार किया। कांग्रेस के लिए, एकता और अखंडता देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।”
← पिछली खबरपूर्वी लद्दाख में न्योमा बेल्ट पर ‘एयरफील्ड’ का निर्माण करेगा बीआरओअगली खबर →हिंदू आस्था के अपमान पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चुप्पी साधे हुए है : रविशंकर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।