LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
11:1523 अग॰

Delhi MCD Election, भाजपा सांसद Manoj Tiwari ने रिकॉर्ड किया कैंपेन सॉन्ग

Delhi mcd election
Delhi MCD Election, दिल्ली नगर निगम के चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियां प्रचार और आउटरीच कार्यक्रमों के लिए कमर कस रही हैं। दिल्ली भाजपा नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने एक कैंपेन सॉन्ग बीजेपी का मतलब सेवा है, दिल्ली का सेवक बनाए रखना रिकॉर्ड किया। इस गाने को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सोमवार को दिल्ली में रिलीज करेंगे। EWS Reservation, Supreme Court ने 10 प्रतिशत आरक्षण पर लगाई मुहर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, मैंने इन वर्षों में भाजपा द्वारा किए गए सभी कामों को गाने में शामिल करने की कोशिश की है। हम जनता के सेवक हैं और हम सेवा करते हैं। हमने इस गाने को आप के झूठे वादे के विपरीत यमुना की सफाई, पीने के साफ पानी और अन्य सभी चीजों के विपरीत किया है। हमने अधिक किया है और कम विज्ञापन दिया है। Nagar Nigam Chunav, Ward 71 से नासिर जमाल अंसारी ने गिनाई समास्याएं, लोगों के कहने पर उतरे मैदान में तिवारी ने कहा, यह गाना लोगों को यह याद रखने में मदद करेगा कि उनके साथ कौन था और उनके लिए क्या काम किया। गाने के क्रिएटिव डायरेक्टर नीलकंठ बख्शी ने कहा, सभी ओपन जिम और झूले दिल्ली सरकार नहीं एमसीडी द्वारा लगाए गए हैं। हम हमेशा जनता के पास होते हैं चाहे वह कोविड का समय हो या टीकाकरण के दौरान मदद या कुछ भी। बीजेपी हमेशा लोगों की सेवा करने की राह पर है। एमसीडी के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
← पिछली खबरNagar Nigam Chunav, Ward 71 से नासिर जमाल अंसारी ने गिनाई समास्याएं, लोगों के कहने पर उतरे मैदान मेंअगली खबर →Dev Deepawali, तैयारियां पूरी, घाटों का नजारा, टूटेगा कंस का अहंकार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।