हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0422 नव॰

Drishyam 2 की टिकटों पर 25% का सीधा डिस्काउंट, जानिए कैसे मिलेगा ऑफर का लाभ?

drishyam2
WhatsApp ↗
अजय देवगन की फिल्म Drishyam 2 के लिए एडवांस बुकिंग चालू कर दी गई है। दिवाली के खास मौके पर मेकर्स ने दर्शकों को एक खास ऑफर दिया है जिसके तहत इन 2 दिनों में उन्हें टिकटें 25 प्रतिशत कम दाम पर मिलेंगी। यानि 24 और 25 तारीख को जो भी लोग 'दृश्यम' की टिकटें बुक करेंगे उन्हें यह फिल्म असल दाम से 25 प्रतिशत कम कीमत में मिल सकेंगी। बता दें कि 2 और 3 अक्टूबर को मेकर्स ने एक ऑफर चलाया था जिस पर उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसीलिए अब उन्होंने एक और ऑफर चलाया है। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। कैसे मिलेगा ऑफर का फायदा? फिल्म की टिकटें 25 प्रतिशत कम दाम में बुक करने के लिए किसी भी मल्टीप्लेक्स (जैसे- PVR, INOX या CARNIVAL) की वेबसाइट या ट्विटर हैंडल पर जाइए। वहां दिए गए डिटेल्स के आधार पर टिकटें बुक कीजिए और इस ऑफर का लाभ लीजिए। इसके अलावा बुक माय शो जैसी साइट्स पर भी इस ऑफर की डिटेल्स उपलब्ध हैं। Urfi Javed ने कपड़े उतार कर दी दिवाली की बधाई, भड़क गए इंस्टाग्राम यूजर्स फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और 'दृश्यम-2' के अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों ही रिलीज किया गया है जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब देखना होगा कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।  
← पिछली खबरT20 World Cup 2022 में बांग्लादेश ने किया जीत से आगाज, नीदरलैंड को 9 रन से हरायाअगली खबर →Diwali Eklavya Sakpal के लिए राम की अयोध्या वापसी नहीं, सागर मंथन से जुड़ा त्योहार, आतिशबाजी पर भी रोचक तर्क, जानिए
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।