अंतरराष्ट्रीय
रूसी मिसाइलों के आगे यूक्रेन में नहीं टिक पा रहा Elon Musk का स्टारलिंक मोबाइल नेटवर्क, कीमत भी बढ़ाया

रूस की ओर से ताबड़तोड़ किए जा रहे मिसाइल हमले की वजह से यूक्रेन में एलन मस्क (Elon Musk) का स्टारलिंक (Starlink) सैटेलाइट नेटवर्क डाउन हो जा रहा है। स्टारलिंक के जरिए कनेक्टेड फोन में सैटेलाइट के नेटवर्क डाउन हो जा रहे हैं जिसकी वजह से युद्धग्रस्त युक्रेन के लोगों को मुसीबतों का सामने करना पड़ रहा है। स्टारलिंक का नेटवर्क डाउन होने के बाद भी स्टारलिंक संचार उपकरणों की कीमतों को दोगुना कर दिया गया है। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। पिछले हफ्ते रूस ने यूक्रेन के कई पावर ग्रिड को निशाना बनाया था जिसकी वजह से कई शहरों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी।
युद्ध में फंसे यूक्रेन को अब स्टारलिंक के उपकरण भी महंगे दाम पर मिलेंगे। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaxeX) की वेबसाइट के अनुसार स्टारलिंक टर्मिनल की कीमत अब 700 डॉलर हो जाएगी जबकि शुरुआत में इसकी कीमत 385 डॉलर ही निर्धारित की गई थी। इस तरह से देखें तो कीमत में दोगुना के करीब वृद्धि हो रही है।
60 की जगह अब हर महीने देने होंगे 75 डॉलर
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन में स्टारलिंक की मासिक सदस्यता लेने के लिए यूजर्स को अब 75 डॉलर देने होंगे जबकि पहले इसकी कीमत 60 डॉलर थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलिंक ने यूक्रेन के पड़ोसी मुल्क पोलैंड में भी कीमत बढ़ा दी है। पोलैंड में भी रह रहे यूक्रेनी स्टारलिंक का इस्तेमाल करते हैं।
अमेरिका के बाद अब Britain के इस कदम से चिढ़ेगा चीन, तीन महीने पहले भी ठन गई थी रार
अमेरिकी रक्षा विभाग से भी चल रही है बातचीत
इससे पहले, यह बताया गया था कि SpaxeX और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच बातचीत चल रही है क्योंकि कंपनी ने वाशिंगटन से यूक्रेन के लिए हर टर्मिनल के लिए 4500 डॉलर प्रति महीने का भुगतान करने को कहा था। रूस की ओर से 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ जंग झेड़ने के कुछ ही दिनों बाद एलन मस्क ने यूक्रेन के भीतर स्टारलिंक इंटरनेट की सेवा उपलब्ध करा दी थी।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06