LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
03:4625 अग॰

अमेरिका के बाद अब Britain के इस कदम से चिढ़ेगा चीन, तीन महीने पहले भी ठन गई थी रार

jinping
Britain  की संसदीय समिति ने अगले सप्ताह ताइवान दौरे का फैसला लिया है। समिति की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी में बताया गया कि इस दौरे में वे राष्ट्र साइ इंग-वेन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कुछ और वरिष्ठ नेताओं के साथ भी मीटिंग होगी। ताइवान के साथ स्वतंत्र देश के तौर पर रिश्ते रखे जाने का चीन विरोध करता रहा है। ऐसे में ब्रिटिश संसदीय समिति का यह दौरा एक बार फिर से ड्रैगन की चिंताएं बढ़ा सकता है। ब्रिटिश संसदीय समिति की चेयरमैन एलिसिया कीयर्न्स ने कहा कि विदेश मामलों की समिति लंबे समय से ताइवान यात्रा की योजना बना रही थी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में लोकतांत्रिक देशों के आगे सुरक्षा और समृद्धि को लेकर चुनौतियां सामने आ रही हैं। ब्रिटेन और ताइवान के बीच अच्छे रिश्ते हैं और हम इन्हें और मजबूत एवं रचनात्मक बनाना चाहते हैं। इससे पहले अगस्त में अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था, जिससे चीन काफी भड़क गया था। दोनों देशों के बीच इस स्तर तक तनाव बढ़ गया था कि अमेरिका ने नैन्सी पेलोसी के दौरे से पहले नेवी को अलर्ट कर दिया था। इसके चलते नौसेना ने ताइवान की सीमा के पास बड़ी संख्या में एयरक्राफ्ट कैरियर और विशाल प्लेन तैयार कर दिए थे। Ukraine समर्थन यूरोप को पड़ रहा महंगा : NATO महासचिव, बताया- फिर भी यह क्यों ज़रूरी इसके अलावा नैन्सी पेलोसी का विमान जब ताइवान की ओर बढ़ रहा था तो उस दौरान 24 लड़ाकू विमान उन्हें कवर दे रहे थे। इसकी वजह यह थी कि चीन ने धमकी दी थी और आशंका थी कि वह उनकी यात्रा के दौरान उकसावे वाली कार्रवाई भी कर सकता है। पेलोसी की इस विजिट के चलते अमेरिका और चीन के रिश्ते लंबे समय तक खराब रहे थे। गौरतलब है कि चीन वन चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान को अलग देश नहीं मानता है। वह ऐसे देशों का भी विरोध करता रहा है, जो ताइवान को स्वतंत्र राष्ट्र मानते हुए उससे रिश्ते रखते हैं।  
टैग्स#china#US#Britain
← पिछली खबरVaranasi New CP Ashok Mutha Jain, जानें कौन है यें...अगली खबर →Bihar में बेरोजगारों पर फिर बरसीं पुलिस की लाठियां, BPSC अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े छात्र
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।