हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4422 नव॰

Varanasi : चौरा माता का भव्य श्रृंगार, नगरवधूओं ने दरबार में लगाई हाजिरी

Add a heading - 2023-03-30T165828.502
WhatsApp ↗
चैत्र नवरात्रि में धर्म की नगरी काशी के लोहता थाना क्षेत्र गिरधरपुर चौरा माता मंदिर पर हर साल की भाती इस साल भी भव्य श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही संगीत समारोह का आयोजन हुआ। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। इस दौरान नगरवधूओं ने भी माता के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रृंगार के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ खंझाठी पहलवान, कोटवां चौकी प्रभारी स्वतंत्र सिंह, कॉस्टेबल भागिचंद्र समेत कई नेताओं को अंग वस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन चौरा माता मंदिर समिति द्वारा किया गया। माता की श्रृंगार के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद भी वितरण हुआ। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोटवां चौकी इंचार्ज पूरी दलबल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर सिरसा व गिरधरपुर की सम्मानित जनता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अच्छी भागीदारी निभाई और पूरा पंडाल माता के जयकारों से गूंज उठा। चारों तरफ भक्ति की रसधार बह रही थी वाराणसी से रामविलास यादव की रिपोर्ट
टैग्स#Chaura Mata
← पिछली खबरNASA ने शेयर की तस्वीर, लोग बोले चमकते सितारे की तरह दिख रही धरतीअगली खबर →Nagar Nikay Chunav, वाराणसी नगर निगम की सीट आनारक्षित, जानें कहां क्या हुआ बदलाव
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।