LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
08:4724 अग॰

Happy New Year 2023: इस देश में शुरू हो गया न्यू ईयर का जश्न, जानें कहां कब होता है नए साल का आगाज

new year
Happy New Year 2023: नए साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कुछ ही घंटों में साल 2022 गुजरे जमाने की बात हो जाएगी. घड़ी की तीनों सुई आज 31 दिसंबर की रात 12 पर जाते ही हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद पूरी दुनिया में नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के हर देश में कुछ वक्त के फासले पर नए साल का आगाज होता है. भारत जब नए साल का स्वागत कर रहा होगा.. तब तक दुनिया के कई देश नए साल का जश्न मना चुके होंगे. आइये आपको बताते हैं किस देश में सबसे पहले और कहा सबसे अंत में नया साल मनाया जाता है... किस देश में सबसे पहले मनता है न्यू ईयर? सबसे पहले Oceania में नया साल मनाया जाता है. टोंगा, समोआ और किरिबाटी देशों में सबसे पहले न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाता है. टोंगा में सबसे पहले दिन की शुरुआत होती है. जाहिर तौर पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी यहां सबसे पहले मनाया जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में नया साल शुरू हो गया है. भारत में सबसे पहले सुबह कहां होती है? जब बात एशिया की आती है तो जापान, दक्षिण कोरिया सबसे पहले नए साल का जश्न मनाते हैं. जापान और दक्षिण कोरिया भारतीय समय के अनुसार 31 दिसंबर की रात 8:30 बजे नया साल मनाने लगेंगे. भारतीय समय के अनुसार यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड में सबसे अंत में 1 जनवरी शाम 5:35 पर नए साल का आगाज होता है. भारत में सबसे पहले सुबह अरुणाचल प्रदेश में होती है. अरुणाचल में डोंग वैली में सबसे पहले सूर्य की किरणें आती हैं. MGKVP 44th Convocation, ज्ञान को नौकरी पाने का साधन नहीं बनाना चाहिए-राज्यपाल  कैसे हुई न्यू ईयर की शुरुआत अब आपको बताते हैं कहां और कब नए साल की शुरुआत हुई. 4000 साल पहले बेबीलीन में नए साल का जश्न मनाया गया. लेकिन तब न्यू ईयर एक जनवरी नहीं बल्कि 21 मार्च को मनाया गया था. बसंत ऋतु के स्वागत में यह जश्न मनाया गया था. 1 जनवरी को न्यू ईयर का जश्न पहली बार 15 अक्टूबर 1582 में मनाया गया था. इसकी शुरुआत रोमन शासक जूलियस सीजर ने की थी.
← पिछली खबरMGKVP 44th Convocation, ज्ञान को नौकरी पाने का साधन नहीं बनाना चाहिए-राज्यपालअगली खबर →Sidharth-Kiara Wedding: इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे सिद्धार्थ-कियारा
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।