हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2322 नव॰

15 साल से सिक लीव पर था शख्स, अब कंपनी पर लगाया सैलरी न बढ़ाने का आरोप, ठोका मुकदमा

employee
WhatsApp ↗
आईटी इंडस्ट्री में काम करने वाला एक शख्स साल 2008 से सिक लीव पर था. उसने अपनी कंपनी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मुकदमा ठोका है. शख्स का आरोप है कि इस दौरान उसकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई. इयान क्लिफोर्ड नामक शख्स का दावा है कि वह विकलांगता के कारण होने वाले भेदभाव से पीड़ित हैं. उन्होंने कहा कि सैलरी में बीते 15 सालों में बढ़ोतरी नहीं हुई. मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, आईबीएम हेल्थ प्लान के चलते इयान को हर साल 54,000 पाउंड (करीब 55 लाख रुपये) मिलते हैं. उन्हें 65 साल की उम्र तक सैलरी की गारंटी भी दी गई है. 55 लाख रुपये उन्हें सैलरी मिलती है. उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के सामने उनकी सैलरी काफी नहीं है. रोजगार से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत ने इयान के दावे को खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि उन्हें अच्छा खासा लाभ मिल रहा है. 2008 में ली थी सिक लीव किंग्स कॉलेज लंदन से पढ़ाई करने वाले इयान ने साल 2000 में लोटस डेवलपमेंट नामक कंपनी के लिए काम करना शुरू किया था. इसके बाद वो आईबीएम से जुड़े. सिंतबर 2008 में उन्होंने सिक लीव ली. फिर 2013 तक भी काम से दूर रहे. इस दौरान उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई है और पांच साल के छुट्टियों के पैसे भी नहीं मिले. तब इयान को कंपनी की 'दिव्यांग योजना' में जगह दी गई. उनके साथ एक अग्रीमेंट हुआ. https://khaberhindi.com/goat-stealing-in-pakistan/ कंपनी की तरफ से मिल रहे पैसे प्लान के तहत, काम करने में असमर्थ कर्मचारी को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, वो एक कर्मचारी ही रहेगा और उस पर काम की जिम्मेदारी नहीं होंगी. बीमारी से ठीक होने, रिटायर होने या मौत होने तक, कर्मचारी को सैलरी का 75 फीसदी मिलेगा. ऐसे में इयान की सैलरी 72,037 पाउंड (करीब 73 लाख रुपये) है. यानी 2013 से अभी तक उन्हें 25 फीसदी की कटौती के बाद हर साल 55 लाख के करीब रुपये मिले हैं. वहीं छुट्टियों की पेमेंट वाले मामले में उन्हें 8,685 पाउंड (करीब 9 लाख रुपये) दिए गए थे. उनसे कहा गया कि वह दोबारा इस मुद्दे को न उठाएं.
टैग्स#employee#IBM
← पिछली खबरVaranasi News : कड़ी धूप और भीषण गर्मी जिले में बरपा रही कहर, नहीं मिलने वाली राहतअगली खबर →UP Nikay Chunav Results 2023: चुनाव लड़ने के लिए 45 साल के नेता ने किया था 'चट मंगनी पट ब्याह', मिला ये रिजल्ट
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।