हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:3222 नव॰

UP Nikay Chunav Results 2023: चुनाव लड़ने के लिए 45 साल के नेता ने किया था 'चट मंगनी पट ब्याह', मिला ये रिजल्ट

procession banned
WhatsApp ↗
यूपी के नगरीय निकाय चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में जबरदस्त उलटफेर दिखाई दिया. समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का रामपुर नगर पालिका पर पिछले दशकों से चल रहा वर्चस्व खत्म हो गया. नगर पालिका परिषद रामपुर के अध्यक्ष पद पर सना खानम ने 10 हजार 958 वोटों से जीत कर सबको चौंका दिया. ध्यान देने वाली बात यह है कि सना खानम अपनी 'चट मंगनी-पट ब्याह' की वजह से सुर्खियों में आई थीं. 45 साल के नेता मामून शाह खान ने 45 घंटों के अंदर सना खानम से रिश्ता तय कर शादी रचाई थी. दरअसल, चुनावी नामांकन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल थी और 15 अप्रैल को मामून और सना शादी के बंधन में बंध गए थे. क्या है पूरी कहानी? दरअसल, रामपुर के स्थानीय नेता मामून शाह खान ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए जी जान से तैयारी की थी. लेकिन जब आरक्षण की सूची जारी हुई तो उनका सपना टूटने की कगार पर था, क्योंकि रामपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हो गया था.  मामून शाह खान ने इसका अनोखा रास्ता निकाला और बिना देर किए दुल्हन ढूंढकर नामांकन की अंतिम तिथि (17 अप्रैल) से मात्र दो दिन पहले ही 15 अप्रैल को शादी कर ली. https://khaberhindi.com/harsh-sunlight-and-scorching-heat-wreaking-havoc-in-the-district/ 5 साल इंतजार किया  मामून शाह खान ने बताया कि रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण ऑप्शन था कि चुनाव के लिए 5 साल तक इंतजार किया. लेकिन जनता के बीच काम करने का मन था, इसलिए शादी करने का फैसला किया.
← पिछली खबर15 साल से सिक लीव पर था शख्स, अब कंपनी पर लगाया सैलरी न बढ़ाने का आरोप, ठोका मुकदमाअगली खबर →Sachin Tendulkar Fake advertisements: 'नकली व‍िज्ञापनों' पर भड़के सच‍िन तेंदुलकर, मुंबई में दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।