अंतरराष्ट्रीय
ICC T20 World Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तान पस्त, इंग्लैंड ने पांच विकेट से दी मात, दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बने अंग्रेज

ICC T20 World Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तान पस्त, इंग्लैंड ने पांच विकेट से दी मात, दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बने अंग्रेज। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की, लेकिन बाबर आजम की टीम इस आगाज को अंजाम तक पहुंचाने में असफल रही। इंग्लैंड की टीम को 138 रनों का आसान लक्ष्य मिला था, जिसे अंग्रेजों ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में सैम करन और बल्लेबाजी में बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम के लिए मैच विनर जोड़ी बनकर उभरे। बेन स्टोक्स को गेंदबाजी में भी कामयाबी मिली। उन्होंने 4 ओवर की बॉलिंग में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
सैम करन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 4 ओवर की बॉलिंग में महज 12 रन खर्च किए और तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कब्र खोदने का काम भी सैम करन ने ही शुरू किया जब उन्होंने शानदार गेंद पर पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान को क्लीन बोल्ड कर दिया।
← पिछली खबरKarnataka Tipu Sultan Statue : कांग्रेस विधायक ने कहा, 100 फीट की मूर्ति लगाएंगे, BJP बोली- घर भेज देगी जनता, पूर्व CM Siddaramaiah बिफरेअगली खबर →Bharat Jodo Yatra में रेलवे का मुद्दा, दावा- 151 ट्रेन Railway Privatization की भेंट चढ़े, राहुल गांधी की VIDEO ट्वीट पर PIB Fact Check- दावा फर्जी
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06