राजनीति
Bharat Jodo Yatra में रेलवे का मुद्दा, दावा- 151 ट्रेन Railway Privatization की भेंट चढ़े, राहुल गांधी की VIDEO ट्वीट पर PIB Fact Check- दावा फर्जी

Congress Bharat Jodo Yatra के तहत तेलंगाना के इलाकों में घूम रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों के लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं जान रहे हैं। राहुल गांधी की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में राहुल रेलवे निजीकरण पर बात करते सुने जा सकते हैं।
151 ट्रेन Railway Privatization की भेंट चढ़े
केंद्र सरकार पर आरोप लग रहा है कि आर्थिक नीतियों के कारण रेलवे कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। रेलवे यूनियन के सदस्यों का कहना है कि अभी तक 151 ट्रेन Railway Privatization की भेंट चढ़ चुके हैं।इस कहानी में एक ट्विस्ट तब सामने आया जब राहुल की वीडियो को Fact Check की कसौटी पर परखा गया। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक में ये बात सामने आई है कि राहुल के वायरल वीडियो में रेलवे निजीकरण के संबंध में किया गया दावा फर्जी और तथ्यहीन है।12 लाख लोगों को रोज़गार, 2.5 करोड़ देशवासियों की रोज़ सेवा - देश को जोड़ती है भारतीय रेल।
प्रधानमंत्री जी, रेलवे देश की सम्पत्ति है, इसे निजीकरण नहीं, सशक्तिकरण की ज़रूरत है। बेचो मत! pic.twitter.com/Z6m5S0vQio — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 12, 2022
एक ट्वीट में फर्जी दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे की 151 ट्रेनों, रेलवे संपत्ति, स्टेशनों और अस्पतालों का निजीकरण कर दिया गया है#PIBFactCheck
▶️ ये दावे पूर्णतः फर्जी एवं तथ्यहीन हैं ▶️ @RailMinIndia अपनी किसी संपत्ति का निजीकरण नहीं कर रहा pic.twitter.com/KecWtIM7du — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 13, 2022
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01कांग्रेस नेता डॉ यासमीन राव का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को हटाना पड़ा महंगा
02विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
03तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल
04कुमारास्वामी के घर पर हो रही थी बिजली चोरी, पकड़े जाने पर बोले 'मै जुर्माना भर दूंगा'
05'मैं महज शिकायतकर्ता', लोकपाल की CBI जांच के आदेश पर बोले निशिकांत दुबे
06