LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
21:5624 अग॰

IRCTC Ramoji Film City समेत कई जगहों का प्लान लाया ! जानिए हवाई यात्रा पैकेज की डिटेल

IRCTC ramoji film city
IRCTC Ramoji Film City क प्लान लाया है। हैदराबाद, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग व रामोजी फिल्म सिटी भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज लांच कर रहा है। 23 से 27 नवंबर तक पांच दिन और चार रात का पैकेज लांच होगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से हैदराबाद जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान और ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है।

मंदिरों के दर्शन का बंदोबस्त 

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान हैदराबाद में बिरला मंदिर, लुंबिनी पार्क, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, ब्रह्मरम्बा देवी मंदिर, पाताल गंगा, साक्षी गणपति मंदिर, पालधरा-पंचधरा, सिखराम, सालार जंग म्यूजियम, चोमहल्ला पैलेस, मक्का मस्जिद, चारमीनार, किला गोलकुंडा, कुतुब शाही मकबरा रामोजी फिल्म सिटी का  दर्शन व भ्रमण कराया जाएगा।
  • दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी- हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी का भ्रमण
  • हवाई यात्रा पैकेज लांच करेगा आईआरसीटीसी
  • नवम्बर में लखनऊ से हैदराबाद
  • ट्रैवल पैकेज में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग भी शामिल

कितने पैसे लगेंगे ?

इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने के लिए ब्रेकफास्ट और डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी की तरफ से होगी। एक व्यक्ति के अकेले होटल के रूम में ठहरने पर पैकेज मूल्य 37,000 रुपए होगा। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 32,500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31,050 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध है और बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

कहां से बुकिंग, पूछताछ किससे करें ?

इच्छुक व्यक्ति लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर और आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती हैे। बुकिंग और जानकारी के लिए 8287930909 या 8287930902 इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
← पिछली खबरSpecial Trains Trip बढ़ाए गए, पाटलिपुत्र-अयोध्‍या कैंट, दरभंगा–अजमेर जाने वाले यात्रियों को सुविधाअगली खबर →UP Roadways Privatisation की आशंका से आक्रोश, आंदोलन की तैयारी में यूनियन, 13 नवंबर को मंथन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।