उत्तर प्रदेश
ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी महाराज का काशी आगमन, काशीवासियों में हर्ष

Varansi, परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज कल 27 जनवरी को काशी आने वाले है। इस सूचना से काशीवासियों,संतों व भक्तों में हर्ष,उल्लास की लहर दौड़ गई है।
यह जानकारी देते हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज के काशी आगमन पर संतों व भक्तों द्वारा उनका विभिन्न तरीके से स्वागत व चरण पादुका पूजन कर उनका वंदन व स्वागत किया जाएगा। साथ ही शंकराचार्य जी महाराज काशी प्रवास के दौरान अनेकों धर्मानुष्ठान व मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न किया जाएगा।
दिलीप कुमार की शादी में घुटने के बल क्यों पहुंचे थे राज कपूर?
आगामी 2 फरवरी को पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज माघ पर्व महोत्सव के लिए प्रयागराज प्रस्थान करेंगे जहाँ गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु चारों वर्तमान शङ्कराचार्यों के आशीर्वाद से समस्त गौ भक्तों द्वारा श्री गौपालमणि जी के नेतृत्व में सञ्चालित गौ संसद् का आयोजन किया जाएगा।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी को प्लाटून ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
02वाराणसी के पीएसी रामनगर में कार्तिक पूर्णिमा पर समारोह, 36वीं वाहिनी में आनंद पथ और आधुनिक गैस गोदाम का लोकार्पण
03Bihar,10 वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप 2024 का समापन
04Kashi Vishwanath Dham के पास दो मकान धराशायी, 8 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
05International Yoga Day, रामनगर पीएसी परेड ग्राउंड में जवानों ने किया योग
06