LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
19:4123 अग॰

Hijab विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सेना के ऐक्शन की खामेनेई ने की तारीफ

khumeni
ईरान में महिलाओं पर जबरन Hijab थोपे जाने के खिलाफ प्रर्दशन जारी है। इस बीच देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शन को दबाने में जुटी सेना की तारीफ की है। खामेनेई ने कहा कि ईरान के बासिज मिलिशिया बलों ने दंगों में अपने जीवन का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा, 'सेना ने दंगाइयों से लोगों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। बासिज की उपस्थिति से पता चलता है कि इस्लामी क्रांति जीवित है।' देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़ी बासिज सेना प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐक्शन लेने में आगे रही है। सुरक्षा बलों की ओर से दमनकारी कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भी देश की कई यूनिवर्सिटीज में प्रदर्शन हुए। राजधानी तेहरान में भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इन प्रदर्शनों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। खेमेनेई सरकार के खिलाफ नारेबाजी में महिलाओं के साथ ही पुरुष भी शामिल हैं। सरकार की आलोचना करने पर गिरफ्तारी हाल ही में ईरान ने अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के एक प्रमुख पूर्व सदस्य को सरकार की आलोचना करने पर गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वोरिया गफौरी को 'राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का अपमान करने और सरकार के खिलाफ प्रचार करने' के लिए गिरफ्तार किया गया। विश्व कप के लिए नहीं जाने का फैसला करने वाले गफौरी अपने करियर के दौरान ईरान के अधिकारियों की आलोचना करते रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति हासिल करना अंतिम लक्ष्य... Kim Jong-un की अमेरिका को चुनौती गफौरी पुरुषों के फुटबॉल मैचों में महिला दर्शकों पर लंबे समय से लगे प्रतिबंध के साथ टकराव वाली विदेश नीति पर आपत्ति जताते रहे हैं। उन्होंने एक 22 वर्षीय महिला माहसा अमीनी के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की थी, जिसकी ईरान की नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन तेज हुए। मालूम हो कि ईरान की राष्ट्रीय टीम के सदस्यों ने शुरुआती मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2-6 की हार से पहले अपने राष्ट्रगान को गाने से इनकार कर दिया था।
टैग्स#protest#iran#hijab
← पिछली खबरयात्रीगण कृपया ध्यान दें, मैनपुरी से Dimple भाभी को जिताएं, इटावा रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट से हड़कंपअगली खबर →पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हिम्मत नहीं कि वर्ल्ड कप बायकॉट कर दे: Danish Kaneria
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।