हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:0422 नव॰

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मैनपुरी से Dimple भाभी को जिताएं, इटावा रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट से हड़कंप

dimple
WhatsApp ↗
यूपी के इटावा रेलवे स्टेशन के इंक्वायरी काउंटर से मैनपुरी लोकसभा की सपा प्रत्याशी Dimple Yadav  के लिए प्रचार किया गया। देर रात डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे इंक्वायरी काउंटर से गूंजने लगे तो मौजूद यात्री भौचक्के रह गए। इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। उधर, सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिलने पर एडीएम ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र जारी करके जांच करके दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उधर, डीएम की ओर से डीआरएम प्रयागराज को भी इसका पत्र लिखा गया है। शनिवार की रात 10.50 मिनट पर यहां रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंक्वायरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इंक्वायरी माइक से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे सुनकर कई यात्रियों ने विरोध भी जताया और जीआरपी थाने में भी शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उधर स्टेशन पर ही मौजूद एक साधु वेशधारी बुजुर्ग ने आंखों देखी और कानों सुनीं बयां करते हुये बताया कि स्टेशन के इंक्वायरी माइक से अचानक से सपा प्रत्याशी डिंपल याव के जिंदाबाद के नारे लगने लगे, ये सुनकर उन्होंने रिकार्डिंग भी कर ली और काउंटर पर जाकर विरोध भी जताया। उन्होंने बताया कि रिकार्डिंग जहां भेजना था वहां भेज भी दिया, लेकिन उ न्होंने क्या रिकॉर्ड किया ये दिखाया किसी को नहीं। सोशल मीडिया पर जब इस प्रकार के प्रचार की जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो अधिकारियों ने इसको चुनाव आचार संहिता का उलंघन माना। एडीएम जय प्रकाश ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि सपा प्रत्याशी का प्रचार रेलवे के इंक्वायरी माइक से किया गया है, इसकी जांच करके दोषियों पर कार्रवाई करें और रिपोर्ट भी दें। पत्र आने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया है। .तो कड़े फैसले से परहेज नहीं, अशोक गहलोत-सचिन पायलट को Congress का कड़ा संदेश उधर, रात में इंक्वायरी काउंटर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी मंशा मुंडा ने बताया कि पांच छह लोग शनिवार की रात को जबरन घुस आये थे और माइक से एनसीआरएमयू (नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्य यूनियने ) जिंदाबाद के नारे लगाए और इसके बाद सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जिंदाबाद के भी नारे लगाए। इंक्वायरी माइक से डिंपल के जिंदाबाद के नारे लगाकर वे चले गए। इसकी जानकारी कर्मचारी द्वारा तत्काल टूंडला कंट्रोल को भी देने का दावा किया है। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच करायी जा रही है।  
← पिछली खबर.तो कड़े फैसले से परहेज नहीं, अशोक गहलोत-सचिन पायलट को Congress का कड़ा संदेशअगली खबर →Hijab विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सेना के ऐक्शन की खामेनेई ने की तारीफ
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।